- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Canter Collided With Bike Returning From The Donation Program, Husband And Son Died On The Spot, Woman Also Seriously Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक पिता-पुत्र का शव ले एम्बुलेंस से ले जाते हुए।
- पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
ग्वालियर-भिंड- इटावा नेशनल हाईवे- 719 लंबे समय से हादसों का हाईवे बना हुआ है। इस हाईवे पर गुरुवार को मेहगांव पास रिलायंस पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इस बाइक पर एक महिला अपने पति और पुत्र के साथ लगुन-फलदान कार्यक्रम से लौट रही थी। इस हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मृतकों के शवों को पीएम के लिए डेड हाउस भिजवाया गया। जबकि घायल को मेहगांव अस्पताल से उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि घुई का पुरा निवासी रामजीत (45) पुत्र गंगाराम परिहार अपनी पत्नी नीतू (40) और बेटा निरंजन (22) के साथ बाइक से बुधवार की शाम बरोही थाना क्षेत्र के हरराजपुरा में आयोजित लगुन फलदान कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। नीतू के भतीजे सनी की लगुन थी। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे वे लोग वापस बाइक से अपने घर घुई का पुरा के लिए रवाना हुए। यह लोग ग्वालियर रोड पर मेहगांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कैंटर क्रमांक एमपी 07 जी 3276 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनमें टक्कर मार दी, जिससे रामजीत और निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतकों के शवों को पीएम के लिए डेड हाउस पहुंचाया। जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।