जबलपुर: पुलिसवाले बने देवदूत, अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर पहुंचाई मदद, 22 मरीजों की बची जान

जबलपुर: पुलिसवाले बने देवदूत, अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर पहुंचाई मदद, 22 मरीजों की बची जान


जबलपुर में पुलिस वाले देवदूत बनकर सामने आ रही हैं और कोरोना संकट में लोगों की मदद कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के जबलपुर से कोरोना संकट के बीच MP पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आ रहा है. एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन हो जाने पर पुलिस वाले देवदूत बनकर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल पहुंचे, जिससे 22 मरीजों की जान बचाई जा सकी.


  • Last Updated:
    April 30, 2021, 12:27 AM IST

जबलपुर.  मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना संकट के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पर स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों की कार्यशैली में भले ही कोई बदलाव न आया हो लेकिन पुलिस लगातार मरीजों की जान बचाने में जुटी हुई है. इस बार गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा स्थित न्यू लाइफ ट्रामा सेंटर में अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई, इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं थाना पुलिस को दी गई. तत्काल पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे जहां हालात को देखते हुए तुरन्त दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर पुलिस कर्मियों ने खुद ट्रामा सेंटर में लगवाए और मरीजों को राहत पहुंचाई.  बताया जा रहा है कि यदि पुलिस कर्मी तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर नहीं आते तो 22 मरीजों की जान जा सकती थी. जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. बहरहाल पुलिस की इस सक्रियता से खाकी एक बार फिर मददगार साबित हुई. पुलिस वाले प्लाज्मा डोनेट करने में जुटे कोरोना को हरा चुके लोग अब दूसरों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट करने सामने आ रहे हैं. पुलिस विभाग के जवान भी इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. ओमती थाने में पदस्थ आरक्षक अतुल राज ने एक कोविड पॉजिटिव  महिला की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है. गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर की कोरेाना संक्रमित महिला जो सुख सागर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गम्भीर थी डॉक्टर्स ने उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की सलाह दी. संक्रमित महिला को बी पाॅजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता थी और परिजन प्लाज्मा की तलाश में परेशान थे.महिला की गंभीर हालत की जानकारी लगने पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अपने विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना संक्रमित महिला की मदद करने के लिए चर्चा की, जिसके बाद ओमती थाने में पदस्थ आरक्षक अतुल राज प्लाज्मा देने तैयार हो गए. अतुल का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है जिन्होंने ब्लड बैंक पहुंचकर प्लाज्मा का दान कर मानवता की मिसाल पेश की है. अतुल राज ने उन कोरोना योद्धाओं से भी प्लाज्मा डोनेट करने अपील की है जो कोरोना की जंग जीत चुके हैं.







Source link