- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Corona Curfew Extended Till May 8, Now Weddings Will Be Held In The Presence Of 25 Guests Instead Of 50
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू की बाकी पाबंदियां पहले जैसी
एक मई की सुबह 6 बजे खत्म हो रहे कोरोना कर्फ्यू को कलेक्टर दीपक सिंह ने 8 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। लोग अब 8 मई तक घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। इस बार कोरोना कर्फ्यू में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। शेष पाबांदियां ज्यों की त्यों रखी गई है। कलेक्टर ने शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या को और घटा दिया है।
अब 50 की जगह 25 लोग ही शादियों में शामिल हो सकेंगे। दूध डेयरी, सांची पार्लर सुबह 6 से 9 बजे तक खुल सकेंगे। शहर में तीन स्थानों पर सब्जी मंडी भी पहले की तरह ही लगेगी। जिसमें सिर्फ फुटकर विक्रेता थोक से खरीदी कर सकेंगे। थोक किराना व्यापारी भी फुटकर को सुबह 6 से 9 बजे तक सप्लाई कर सकेंगे। पानी कैन सप्लाई करने वालों को भी छूट दी गई है।
होटल, रेस्टोरेंट, टिफिन सेंटर और मिठाई की दुकान वाले होम डिलेवरी कर सकेंगे। राशन दुकानें व आटा चक्कियां भी खुली रहेंगी। सरकारी कार्यालय 10% कर्मचारियों के साथ ही चलेंगे। बाकी सभी नियम, छूट व पाबांदियां वर्तमान में चल रहे कोरोना कर्फ्यू की तरह ज्यों की त्यों हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।