मौसम अपडेट: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार अधिकतम तापमान 43.1 सेल्सियस

मौसम अपडेट: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार अधिकतम तापमान 43.1 सेल्सियस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक सप्ताह में 3 डिग्री दिन व 1.6 डिग्री रात का बढ़ा तापमान

एक सप्ताह के दौरान तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है। 1 मई को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

एक-दो दिन में तापमान में आएगी कमी

एक-दो दिन में पारे में कमी आने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
गुरुदत्त मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल

खबरें और भी हैं…



Source link