जयदेव उनादकट ने कोरोना पीड़ितों के लिए IPL 2021 की अपनी 10% सैलरी दान की

जयदेव उनादकट ने कोरोना पीड़ितों के लिए IPL 2021 की अपनी 10% सैलरी दान की


जयदेव उनादकट कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 10% सैलरी दान देंंगे.(PTI)

29 साल के जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपनी 10% सैलरी दान देने का निर्णय लिया है. उनका इस टीम से सालाना कॉन्ट्रैक्ट 3 करोड़ रुपए का है.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के बाद उसके खिलाड़ी भी कोरोना वायरस से जंग में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं. इनमें ताजा नाम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का है. आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपनी 10% सैलरी दान देने का निर्णय लिया है. जयदेव उनादकट ने यह जानकारी ट्वीट कर दी. राजस्थान रॉयल्स कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में 7.5 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है. 29 साल के जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. उनका इस टीम से सालाना कॉन्ट्रैक्ट 3 करोड़ रुपए का है. यानी, वे कोरोना पीड़ितों को 30 लाख की मदद करेंगे. उनादकट ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मैं आईपीएल की अपनी सैलरी का 10% दान कर रहा हूं ताकि इस राशि का इस्तेमाल चिकित्सा संसाधन बढ़ाने में किया जा सके. मेरा परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि यह राशि सही जगह पर पहुंचे. जय हिंद!’ राजस्थान रॉयल्स ने कोरोना के खिलाफ जंग में 7.5 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है. राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. यह मदद रॉयल राजस्थान फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के जरिए की जाएगी.







Source link