- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Robbers Said Mata Ji Buying Gutka Again Robbed The Chain, Seeing The Lone Woman In The Second Incident, The Chain Robbery Took Place
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल इमेज।
- सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई FIR
भिंड शहर में लॉकडाउन की सख्ती के बीच चेन लुटेरे सक्रिय हो गए। यह गली-मोहल्लों में महिलाओं को अकेला देखते ही सोने की चेन लूटकर रफूचक्कर हो रहे है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो चेन लूट की वारदात दर्ज हुई। इनमें एक करीब पंद्रह दिन पुरानी है जो कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत होने के बाद FIR दर्ज की गई। दूसरी घटना बीत रोज की है।
करीब पंद्रह दिन पहले नया पुरा सांसद वाली गली के पास रहने वाली उषा पत्नी स्व. किशोर सोनी (64) रात करीब सवा नौ बजे घर पर थी। तभी मुंह साफी से बांधकर आए दो बदमाशों ने महिला का गेट खुलवाया। एक बदमाश चालू बाइक पर सवार रहा जबिक दूसरे ने गुटखा खरीदने की बात कही। महिला ने घर के अंदर दुकान से गुटखा देने लगी तभी बदमाशों ने सोने की चेन लूट कर भाग गए। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। जब तक महिला चिल्लाई तब तक दोनों बदमाश आंखों के सामने से रात के अंधेरे में गायब हो गए।
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हुई FIR
पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे आंसू ने फोन पर बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। इसके बाद बीते रोज पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामला दर्ज किया। पीड़िता के बेटे का कहना है कि पुलिस पंद्रह दिनों से मामले की जांच कहकर टालामटोली करती आ रही थी।
ताऊ ससुर के घर से आ रही महिला की चेन लूटी
बीते शनिवार की दोपहर 2 बजकर 12 मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास रहने वाली कंचन पत्नी मनोज जैन अपने ताऊ ससुर के घर से लौट रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक चलाकर आ रहे दो युवकों ने बाइक ब्रेक मारे। इसके बाद सामने से झपट्टा मारकर चेन लूट की वारदात काे अंजाम दिया। यह घटना साधना हाउस के सामने फेज नंबर दो की घटना। इस घटना के बाद बदमाश तेज रफ्तार बाइक को दौड़ाते हुए गलियों में समां गए। इसके बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चेन लूट की वारदात दर्ज कर ली।