- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- The Number Of Dead Increased By 4 Times, There Was A Shortage Of Wood In Muktidham, Earlier 15 To 17 Dead Bodies Used To Come, Now 4 Times 55 To 60 Dead Bodies Started Coming.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना/ पोरसा26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आस-पास के गांवों से लकड़िया लेकर आते पोरसा मुक्तिधाम के व्यवस्थापक डॉ. अनिल गुप्ता।
मुरैना के पोरसा में कोरोना काल में मौतों की संख्या 4 गुना ज्यादा हो गई है। स्थिति यह है कि मुक्तिधाम में कंडे व लकड़ियों की कमी पड़ने लगी है। मुक्तिधाम पोरसा के व्यवस्थापक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां औसतन प्रतिमाह 15 से 17 शव दाह संस्कार के लिए आते थे, जो 4 गुना बढ़कर अब 60 तक इनकी संख्या पहुंच गई है। इतने अधिक शव आने के कारण मुुक्तिधाम में लकड़ियों की कमी हो गई है।
पोरसा मुक्तिधाम में कम पड़ गई लकड़ियां।
आस-पास के गावों से लेकर आ रहे लकड़ियां
मुक्तिधाम में लकड़ियों की कमी होने पर आस-पास के गांवों से लकड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाया जा रहा है। इसके लिए डॉ. गुप्ता स्वयं जाकर लकड़ियां लेकर आते हैं। इसके लिए उन्हें कस्बे के अन्य लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
खुलकर चंदा दे रहे लोग
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कस्बे के लोग इस संकट की घड़ी में मदद कर रहे हैं। लकड़ियां न होने पर वे खुलकर चंदा दे रहे हैं, जिससे अन्य कस्बों के लोगों के लिए भी अच्छा संदेश जा रहा है।