- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- The Body Of A Teenager Immersed In The Behar River Was Found Three Days Later, 20 Km From The Spot. Dead Body Away
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कटकी गांव की नदी में दिखता शव
- सगरा थाना क्षेत्र के इटहा गांव का रहने वाला है मृतक, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कटकी गांव से बरामद हुआ शव
सगरा थाना क्षेत्र के इटहा गांव से गुजरने वाली बीहर नदी में डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है। बताया गया कि मृतक की डेड बॉडी घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कटकी गांव में मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए सिरमौर अस्पताल भेज दिया था। जहां किशोर की सिनाख्त सगरा थाना क्षेत्र के इटहा गांव निवासी अरमान साकेत के रूप में हुई है।
रविवार की सुबह करीब 9 बजे कटकी गांव के ग्रामीणों ने बैकुंठपुर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि गांव से गुजरने वाली बीहर नदी के बीचों बीच एक पेड़ के पास शव दिख रहा है। जो कई दिन पुराना समझ में आ रहा है। जानकारी के बाद बैकुंठपुर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए होमगार्ड के जवान व स्टीमर की डिमांड की। जहां दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद डेड बॉडी को नदी से रिकवर कर सगरा पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पहले से ही संभावित था कि सगरा थाना क्षेत्र में डूबे किशोर अरमान साकेत (15) पिता राम बिहारी साकेत निवासी इटहा का शव इसी ओर बहकर आएगा। ऐसे में शिनाख्त करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। तुरंत परिजनों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। इसके बाद पीएम के लिए डेड बॉडी सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। जहां पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।