Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेंदुए को रेस्क्यू कार टीम इंद
बुधवार देर शाम वन विभाग की टीम द्वारा सेंधवा के समीप पानसेमल से तेंदुए का रेस्क्यू किया। उसे इंदौर जू लाया गया है। ये तेंदुआ 4 साल का बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था, ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि तेंदुए के बच्चे की मक्का के खेत में होने की सूचना है। इसके बाद टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची।
इंदौर प्राणी संग्रहालय के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि सेंधवा इलाके में अधिक गर्मी होने से तेंदुए का बच्चा पानी की तलाश में खेतों में आया होगा। इसके बाद वह रास्ता भटकने के बाद खेतों में ही रुक गया होगा। हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। यादव का कहना था कि तेंदुए को एक दिन अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। अभी उसे ग्लूकोज और उबला मटन दिया जा रहा है, जिससे कि उसकी खुराक का पता चल सके। अभी उसे रूम में बने अस्पताल में रखा जा रहा है। उसकी डाइट सही रही, तब दूसरे पिंजरे में शिफ्ट किया जाएगा।