- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Locals Gave Information On Suspicion, Suspicion Of Murder, FSL Team And Police Officers On The Spot, Decomposition Of Corpse
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झाड़ियों में पड़े शव की पड़ताल करती पुलिस।
होशंगाबाद के रसुलिया क्षेत्र में फ्रेंड्स रुरल सेंटर के कंपाउंड में झाड़ियों में तीन दिन पुराना एक महिला का शव मिला। बदबु आने आसपास के एक-दो रहवासियों ने बुधवार शाम करीब 6.45 बजे झाड़ियों के बीच एक लाश पड़ी देखी। जिसे देख लोग घबरा गए। उन्होंने डॉयल 100 पर कॉल कर सूचना दी। डाॅयल 100 स्टाफ मौके पर पहुंचा। कुछ देर में ही एसडीओपी मंजु चौहान, देहात टीआई अनूप सिंह नैन स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुरानी लाश होने से सड़ने लगी।
रहवासियों से जानकारी लेते एसडीओपी, टीआई।
महिला के शव की स्थिति व लोकेशन को देख पुलिस हत्या का संदेह मान पड़ताल कर रही है। मृतक महिला उम्र करीब 25-30 वर्ष है। तीन सड़ने लगा है। करीब तीन-चार दिन पुराना शव होने का अनुमान है। पुलिस रहवासियों व कंपाउंड के नर्सरी में रहने वाले लोगों से जांच-पड़ताल कर रही है। सूत्र बताते है कि महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला है। एसडीओपी मंजु सिंह से पूछा तो उन्होंने कुछ देर बाद कुछ भी कहने की बात कहीं है। MP में प्रेम कहानी का दुखद अंत:एक-दूसरे की कमर में चुनरी बांधी और ट्रेन के सामने खड़े हो गए, घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर दी जान
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू
फ्रेंड्स रूरल सेंटर के कंपाउंड रहवासी क्षेत्र में आता है। कंपाउंड के बाजू से ही नेशनल हाइवे निकला है। हाइवे के दूसरी ओर चर्च, शोरूम, बैंक है। घटना स्थल के आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
सीसीटीवी कैमरे की जानकारी जुटाई जा रही।
एसडीओपी मंजु चौहान ने बताया रसुलिया क्षेत्र में कंपाउंड में झाड़ियों में 25-30 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। 3-4 दिन पुरानी लाश होने से सड़ने लगी है। शिनाख्त नहीं हो पाई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है। मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।