- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Attendant Lying Under The Bed Of A Corona Patient In The Ward Of Itarsi Hospital, The Chain Of Infection Growing With Such Carelessness
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटारसी2 घंटे पहलेलेखक: शैलेष जैन
- कॉपी लिंक
पलंग पर भर्ती कोरोना का मरीज और आइसोलेशन वार्ड में बेड के नीचे लेटकर मोबाइल चलाता अटेंडर।
यह तस्वीर इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में गुरुवार शाम 4 बजे ली गई है। वार्ड में कोरोना पेशेंट के पलंग के नीचे उसका अटेंडर लेटा हुआ है। बेड के नीचे वह खुद को सुरक्षित मानकर मोबाइल चला रहा है।
इसी तस्वीर में दूसरे मरीज की महिला अटेंडेंट स्टूल पर बैठी हुई दिख रही है। गुरुवार को ही यहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने वार्ड से निकलकर अस्पताल परिसर में चाय की दुकान पर आ गया। पता चलने पर उसे स्टाफ ने यह कहकर डांटा कि क्या वार्ड में चाय नहीं मिलती। वार्ड में कोविड मरीज/संदिग्ध भर्ती हैं, उनके परिजन भी वार्ड के अंदर बने हुए हैं।
सख्ती करने पर नाराज हो जाते हैं परिजन : अस्पताल अधीक्षक
अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश चौधरी का कहना है- कोरोना पेशेंट के साथ अटेंडर अलाऊ नहीं है लेकिन लोग आइसोलेशन वार्ड में घुस जाते हैं। बाहर भी करते हैं। किसी मरीज के सीरियस होने पर या डेथ होने पर परिजन वार्ड के अंदर आ जाते हैं। ज्यादा सख्ती करने पर परिजन नाराज हो जाते हैं।
एसडीएम बोले- पुलिस से बाेलकर रोक लगवाते हैं
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी का कहना है पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तो 24 घंटे रहती है। हम टीआई से बोलकर बाहरी लोगों पर रोक लगवाते हैं। परिजनों को भी समझना चाहिए कि ऐसा करने से उन्हें भी संक्रमण हो सकता है।