ट्रैक किनारे बैठे रहे, ट्रेन आई तो सामने कूद गए: परिवार को मंजूर नहीं थी शादी तो प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगाया; कटनी-उमरिया रेलवे ट्रैक पर सुसाइड

ट्रैक किनारे बैठे रहे, ट्रेन आई तो सामने कूद गए: परिवार को मंजूर नहीं थी शादी तो प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगाया; कटनी-उमरिया रेलवे ट्रैक पर सुसाइड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Family Did Not Approve Of The Marriage, Then The Lover girlfriend Embraced Death; Suicide On Katni Umaria Railway Track

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कटनी-उमरिया रेल ट्रैक के झलवारा से रुपौंद स्टेशन के बीच एक प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते। लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इसी वजह से दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़वारा थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि बड़वारा थाना अंतर्गत नन्हवारा सेझा गांव निवासी सुनील सिंह पिता मजबूत सिंह गौड़ (22) और उसी गांव में रहने वाली युवती सुधा पिता राजेन्द्र कोल की लाश झलवारा से रुपौंद रेल ट्रैक पर मिली है। दोनों के द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वालों को शादी मंजूर नहीं थी। सात मई की शाम करीब सात बजे दोनों झलवारा से रुपौंद स्टेशन के बीच रेल ट्रैक के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन के आने पर दोनों उसके सामने कूद गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार युवक-युवती द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी गेटमैन गुलाब बर्मन ने बड़वारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती के ट्रेन से कटे शव अपने कब्जे में लेकर बड़वारा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच में मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: रवि पांडेय

खबरें और भी हैं…



Source link