Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होशंगाबाद। प्रेशर के लिए पानी की टंकी के पास लगाई मोटर।
अमृत की नर्मदा पेयजल योजना के तहत पेयजल की सप्लाई शहर में ठीक ढंग से करने के लिए नगरपालिका ने शनिवार को शहर की प्रमुख पानी की टंकियों में अतिरिक्त मोटर लगाकर प्रेशर बढ़ाने की व्यवस्था बनाई है। नपा अधिकारियों का दावा है कि इससे शहर के बहुत से हिस्से में प्रेशर की समस्या का समाधान होेगा। वहीं नगरपालिका के पेयजल प्रभारी शाखा को हिदायत दी गई है कि नगरपालिका के अधीन जो भी पाइपलाइन है उन्हें दुरुस्त कराया जाए।
जहां भी प्रेशर नहीं पहुंच रहा है, वहां पानी का प्रेशर ठीक बनाए जाने की व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही ह्यूम पाइप कंपनी के इंजीनियरों को भी हिदायत दी गई है कि वे भी अपनी पाइप लाइन को ठीक कराएं और उनके जो कर्मचारी बाल्व नहीं खोल रहे हैं उन्हें भी हिदायत दें।
सदर बाजार पानी टंकी पर प्रेशर के लिए लगाई मोटर
सदर बाजार स्थित पांच नंबर पानी की टंकी से होने वाली पेयजल सप्लाई के लिए अतिरिक्त मोटर यहां लगाई गई हैं। पाइप लाइन में मोटर लगाए जाने से प्रेशर बढ़ेगा और शहर में कोठी बाजार सहित सदर बाजार साकेत नगर सतरस्ता आदि क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई प्रेशर से हो सकेगी। इसके अतिरिक्त जुमेराती और रसूलिया क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है।
शहर में पेयजल सप्लाई के दौरान प्रेशर कम होने की समस्या के समाधान के लिए उपाय किए गए हैं। कोठी बाजार, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में की समस्या कम करने के लिए टंकी में मोटर लगाई गई है। अन्य क्षेत्रों में भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश पेयजल शाखा को दिए गए हैं । नपा के अधीन सभी पाइपलाइन लाइन दुरुस्त कराई जा रहीं हैं।
-आरसी शुक्ल, प्रभारी सीएमओ, नपा