MP सरकार को अब तीसरी लहर की चिंता: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- हम सुविधाएं बढ़ा रहे; हकीकत 75% मरीज होम हाइसोलेशन में फिर भी आईसीयू के 10 हजार में से सिर्फ 936 बेड ही शेष बचे

MP सरकार को अब तीसरी लहर की चिंता: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- हम सुविधाएं बढ़ा रहे; हकीकत 75% मरीज होम हाइसोलेशन में फिर भी आईसीयू के 10 हजार में से सिर्फ 936 बेड ही शेष बचे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) Coronavirus Third Wave; 75% Of Patients In Home Isolation And ICU Beds Just 936 Empty

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल16 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

मंत्री सारंग ने एक दिन पहले हमीदिया अस्पताल डी ब्लॉक कोविड सेंटर का निरीक्षण किया।

  • दावा – स्वास्थ्य सेवाएं ठीक होने के कारण प्रदेश में बाहर के मरीज आ रहे
  • चिंता का विषय लगातार सक्रीय मरीजों की संख्या में इजाफा होना है

मध्यप्रदेश में बीते दो दिनों से कोरोना के नए केस तो घट गए हैं। इसी कारण सरकार ने मानकर चल रही है कि दूसरी लहर कमजोर पढ़ने लगी है और इसी कारण अब शासन तीसरी लहर के पहले की तैयारी करने की बात कहने लगी है। यह बात रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही। उन्होंने कहा कि लगातार केस कम हो रहे हैं। हमें अब तीसरी लहर को रोकने की तैयारी करना चाहिए। हालांकि उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है उसी का नतीजा है कि अब प्रदेश के बाहर से भी लोग यहां इलाज के लिए आ रहे हैं।

हालात कुछ और ही कह रहे

यह सच है कि बीते दो दिन में पॉजीटिव रेट में कमी आई है, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या में काफी कमी आना चिंता का विषय है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख के पर पहुंच गई है। बीते 8 दिनों के दौरान 4 दिन नए केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 6 मई को 12421 नए केस आए थे, जबकि इस दिन कुल 12965 मरीज ठीक हुए थे। इससे पहले 1 मई को 12379 नए केस के मुकाबले 14562 कोरोना को मात देकर घर पहुंचे थे। 2 मई और 3 मई को भी नए केस की अपेक्षा में ज्यादा मरीज ठीक हुए थे।

अगर बाहर के मरीज बढ़े तो फिर…

सरकार की माने तो 75% मरीज हो आईसोलेशन में हैं, इसके बाद भी सरकारी आंकड़ों में 10 हजार ICU बेड में से सिर्फ 936 ही खाली हैं। आईसोलेशन के बेड जरूर करीब 55% खाली हैं। प्रदेश में कुल 28 हजार में से अभी 17 हजार से ज्यादा खाली पड़े हैं। सरकार के नअुसार प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों में 75% होम आईसोलेशन में हैं तथा 25% अस्पतालों में है, जिनमें से 14% ऑक्सीजन बैड्स पर, 7% ICU बैड्स पर तथा 4% मरीज सामान्य बैड्स पर हैं। अगर इसी तरह दूसरे प्रदेश के मरीज इलाज कराने के लिए प्रदेश में आते रहे, तो स्थिति का अंदाजा भी लगाना मुश्किल होगा।

उम्मीद की खबर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 18 से लेकर 44 और 45 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सीन की अब लगातार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वैक्सीन आयात करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि रूस से जून के प्रथम माह से स्पूतनिक वैक्सीन मिल सकेगी। हम वैक्सीन का एक भी डोज खराब नहीं होने देंगे। प्रदेश में सभी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

अस्पतालों की स्थिति

क्रमांक कुल बेड भरे खाली
आईसोलेशन बेड 28381 10495 17886
ऑक्सीजन सपोर्ट बेड 26814 20354 6460
ICU/HDC बेड 10078 9142 936

नोट : बेड की स्थित मध्यप्रदेश सरकार के सार्थक पोर्टल की जानकारी के अनुसार 9 मई की दोपहर 12.15 की जानकारी के अनुसार है।

प्रदेश में कोरोना की स्थित

दिन नए केस नए ठीक हुए सक्रिय मरीज
8 मई 11598 4445 102486
7 मई 11708 4815 95423
6 मई 12421 12965 88614
5 मई 12319 9643 89244
4 मई 12236 6003 86639
3 मई 12062 13408 85750
2 मई 12662 13890 87189
1 मई 12379 14562 88511

खबरें और भी हैं…



Source link