Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेशभर में शादी समारोह करने पर प्रतिबंध लगाया है। बावजूद कई लोग अनदेखी कर मनमानी कर रहे है। शहरों में गुपचुप शादियां तो कुछ गांवों में टेंट व बड़ी संख्या में महमानों को आमंत्रित कर विवाह कराएं जा रहे। ऐसे ही दो मामले बैतूल जिले के शाहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम केसिया व मंडई बुजुर्ग गांव में सामने आए है। दोनों गांव में विवाह समारोह में करीब 60, 70 लोगों की भीड़ एकत्रित थी। शनिवार रात को केसिया में शादी में पंगत चल रही थी, उसी दौरान शाहपुर तहसीलदार वैद्यनाथ वासनिक, पटवारी, सचिव व पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। जिन्हें देखकर सभी अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार ने दुल्हन के पिता को फटकाते उसके खिलाफ एफआईआर कराई।
भारी पड़ गई शादी में भीड़:विवाह कार्यक्रम में थे 100 से अधिक मेहमान, चालान काटा, नोटिस दिया
तहसीलदार वासनिक ने बताया केसिया गांव में गोरेलाल पिता झब्बल गवली निवासी केसिया की बेटी ज्योति की शादी सेंदुरझना गांव के सुरेश यादव के साथ 8 मई शनिवार रात को हुई। जानकारी मिलने पर मैं पटवारी व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। जहां करीब 70 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा थी और भोजन कर रहे थे। शादी में उपस्थिति लोगों को समझाया गया कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा। ऐसे में कितने लोगों में संक्रमण फैल सकता है। दुल्हन के पिता गोरेलाल गवली के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया।
दो दिन पहले भी मंडई बुजुर्ग में भीड़ एकत्रित कर की शादी
शाहपुर तहसील के ग्राम मंडई बुजुर्ग में भी बगैर अनुमति भीड़ एकत्रित कर शादी का आयोजन हुआ। तहसीलदार वासनिक ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। दुल्हन पूनम के पिता गुण्ठू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।