MP में कोरोना: चार दिन में प्रदेश में टेस्ट 3 हजार तक घटे; पॉजिटिविटी दर भी करीब 3% कम होकर 17% के नीचे आई

MP में कोरोना: चार दिन में प्रदेश में टेस्ट 3 हजार तक घटे; पॉजिटिविटी दर भी करीब 3% कम होकर 17% के नीचे आई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | First Time In MP Positivity Rate Is 17% Percent

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल17 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

शिवाजी नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में वैक्सीन लगवाने के लिए गेट के बाहर तक लगी लंबी कतार। फोटो- अनिल दीक्षित

  • एक साल में हर दिन टेस्ट की संख्या 6 हजार से बढ़कर 65 हजार के पार पहुंची
  • हर दिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 200 से 11 हजार के पार हो गई

मध्यप्रदेश में पहली बार पॉजिटिविटी रेट 17% से कम आ गया है। यह प्रदेश के लिए राहत की बात है, लेकिन इस दौरान टेस्ट की संख्या भी करीब 3 हजार कम हो गई है। मई में 6 मई को सबसे ज्यादा 68 हजार से अधिक कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 12 हजार 421 लोग कोरोना संक्रमित निकले थे। पॉजिटिविटी रेट 18.2% था। हालांकि उसके बाद चार दिन से हर दिन करीब 1200 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले चार दिन में करीब 3 हजार सैंपल कम लिए गए।

एक साल में सैंपलिंग 6 हजार से बढ़कर 68 हजार तक पहुंची

मध्यप्रदेश में हर दिन करीब 65 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। अगर एक साल पहले की बात की जाए, तो प्रदेश में करीब 6 हजार सैंपल लिए जाते थे। इस दौरान हर दिन 3% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट से संक्रमित मिल रहे थे। प्रदेश में समय के साथ सैपलिंग की क्षमता बढ़ाई गई। हालांकि अधिक सैंपल लेने के कारण पॉजिटिविटी रेट भी 3 से बढ़कर 20 के पार पहुंच गया।

रिजेक्ट सैंपल की संख्या में कमी

प्रदेश में हर दिन 65 हजार सैंपल लिए जा रहे, लेकिन एक चिंता का विषय सैंपल का रिजेक्ट होना है। बीते नौ दिन में तीन बार रिजेक्ट सैंपल की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई। यह शासन के लिए चिंता का विषय है। इनमें से 4 मई को 1145, 6 मई को 1400 और 7 मई को 1255 सैंपल रिजेक्ट हो गए थे। इसके कारण इन लोगों को दोबारा टेस्ट कराना पड़ा, लेकिन बीते दो दिनों में खराब होने वाले सैंपल की संख्या में कमी आई है। अब यह कुल सैंपल में से 0.41 से नीचे आ गई है।

प्रदेश में कोरोना की स्थिति

दिन सैंपल पॉजिटिव निगेटिव रिजेक्ट पॉजिटिविटी रेट
9 मई 65282 11051 54231 265 16.9%
8 66525 11598 54927 199 17.4
7 65262 11708 53554 1255 17.9
6 68102 12421 55681 1400 18.2
5 66283 12319 53964 328 18.5
4 64054 12236 51818 1145 19.1
3 59448 12062 47386 308 20.2
2 60487 12662 47825 253 20.9
1 60835 12379 48456 276 20.3

खबरें और भी हैं…



Source link