- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Even After The Ban In Corona Curfew, Bus Was Going From Bhind To Delhi, DSP Caught Late Night, RTO Reached One Hour After Information
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पकड़ी हुई बस।
- निर्धारित संख्या से ज्यादा बैठी थी सवारी
कोरोना कर्फ्यू में भिंड जिले से परिवहन सेवा का उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के साथ प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बसों का संचालन लगातार जारी है। यह जानकारी होने के बाद भी आरटीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीती रात भिंड डीएसपी द्वारा एक बस को संचालित होते हुए पकड़ा। इसके बाद आरटीओ को सूचना दी। आरटीओ मौके पर करीब एक घंटे बाद पहुंचे। तब तक डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बस को खड़ा कराकर रखा।
कोविड वायरस का संक्रमण दूसरे प्रांतों से भिंड जिले में न आए। इसलिए जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के साथ बस सेवा को ठप कर दिया है। इसके बाद भी भिंड जिले के बस ऑपरेटरों द्वारा बसों का संचालन कर रहे है। यह जानकारी डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा को लगी उन्होंने बस को उमरी के पास पकड़ा। यह बस भिंड से दिल्ली जा रही थी। बस को पकड़े जाने के बाद वैधानिक कार्रवाई के लिए डीएसपी कुशवाहा द्वारा आरटीओ अनुराग शुक्ला को फोन पर सूचना दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीएसपी की सूचना के करीब एक घंटे बाद आरटीओ शुक्ला मौके पर आए। इसके बाद उन्होंने बस चालक राजकुमार शाक्य निवासी सुंदर पुरा के खिलाफ कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने का पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इसके साथ ही पुलिस थाने में बस को जब्त कराया।
छह सौ रुपए किराया वसूल रहे थे 25 सौ
भिंड से दिल्ली तक की दूरी का किराया पांच सौ से छह सौ रुपए है। लॉकडाउन में बस न संचालित होने पर बस ऑपरेटर द्वारा चार गुना किराया वसूला जा रहा है। डीएसपी कुशवाहा का कहना है कि देर रात बस को पकड़े जाने के बाद आरटीओ द्वारा कार्रवाई की गई। यह बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठी हुई थीं।