- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | 4 Lakhs Cases Found In 42 Days, 2,689 Deaths
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 1 माह में सबसे कम केस मिले, पॉजिटिविटी रेट 13% से नीचे आया
मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 8,419 नए पॉजिटिव केस मिले है। जो पिछले 1 महीने में सबसे कम है। 12 अप्रैल को 8,998 केस मिले थे। इसके बाद हर दिन आंकड़ा बढ़ता गया, लेकिन पिछले चार दिन से कोरोना के केस कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 13% से नीचे आ गया है।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमित 7 लाख 8 हजार 621 हो गए है। इसमें से 4 लाख मरीज पिछले 42 दिन में मिले हैं। जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख पहुंचने में 1 साल से ज्यादा का समय लगा। इससे कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 74 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6,753 पहुंंच गया है। कोरोना से मई के 12 दिनों में 951 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 12 मई को यह 13% से नीचे आ गया है। जो 11 मई को 14% दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।
प्रदेश में एक्टिव केस 1,08,116 हुए
मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1,08,116 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1577 , भोपाल में 1196 , ग्वालियर में 548 और जबलपुर में 470 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा इंदौर में 9 मौतें हुईं। ग्वालियर में 8,भोपाल व जबलपुर में 5-5 लोगों ने कोरोना के कारण जान गवाई।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार
केस दिन मौतें
1 लाख 182 1901
1 लाख से 2 लाख 69 1308
2 लाख से 3 लाख 126 805
3 लाख से 4 लाख 16 583
4 लाख से 5 लाख 7 526
5 लाख से 6 लाख 8 772
6 लाख से 7 लाख 10 848
महानगरों की स्थिति
जिला नए केस मौतें एक्टिव केस
इदंौर 1577 9 18067
भोपाल 1196 5 15262
ग्वालिर 548 8 9562
जबलपुर 470 5 5078