किस्त जमा न कर पाने से परेशान विवेक ने कर ली खुदकुशी. (विवेक की फाइल फोटो)
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान किस्त जमा नहीं करने से इंटरेस्ट बढ़ने लगा और युवक डिप्रेशन (Depression) में आ गया. परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश भी की. लेकिन युवक ने नादानी भरा कदम उठाते हुए बड़ा तालाब में कूदकर खुदकुशी (Suicide) कर ली.
युवक ने लिया था पर्सनल लोन
मृतक युवक की पहचान गौतम नगर इलाके में रहने वाले विवेक राठौर के रूप में हुई. पुलिस को विवेक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. विवेक के भाई ने तलैया थाना पुलिस को बताया कि विवेक नए शहर में प्राइवेट जॉब करता था. उसने पर्सनल लोन लेकर रखा था. इसी लोन की वजह से कई दिनों से परेशान चल रहा था. परिवार के सदस्यों ने उसको समझाने की कोशिश भी की. उसके लोन को धीरे-धीरे जमा करने की बात भी कही. इसके बावजूद विवेक का तनाव कम नहीं हुआ.
दरअसल विवेक पर्सनल लोन की किस्त लॉकडाउन के दौरान जमा नहीं कर सका. किस्त जमा नहीं करने के कारण उस पर ब्याज बढ़ता चला गया. उसे अपनी प्राइवेट नौकरी का भी ठिकाना नहीं था. तलैया थाने के प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पर्सनल लोन नहीं जमा करने की वजह से उस पर कर्जा हो गया था और इसी कर्जे के कारण वह डिप्रेशन में था. विवेक को लगने लगा था कि वह कभी भी कर्ज नहीं चुका पाएगा. इसलिए डिप्रेशन में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया.बहन की शादी की थी जिम्मेदारी
पुलिस ने जब विवेक के परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि विवेक पर उसकी बहन की शादी की जिम्मेदारी भी थी. उसके पिताजी सब्जी व्यापारी हैं. विवेक अपने घर पर बाहर जाने को कहकर गया था. इसके बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा. इसके बाद परिवार ने गौतम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
First published: June 28, 2020, 3:47 PM IST