झाबुआ में युवक-युवती को घेरकर युवकों ने लाठी डंडों से पीटा, Video Viral… | jhabua – News in Hindi

झाबुआ में युवक-युवती को घेरकर युवकों ने लाठी डंडों से पीटा, Video Viral… | jhabua – News in Hindi


झाबुआ में युवक-युवती की पिटाई

झाबुआ (jhabua) का एक वीडियो (video) सामने आया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें युवक-युवती की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं. पिटाई करने वाले सभी युवक हैं जो युवक-युवती को हैवानों की तरह पीट रहे हैं.

झाबुआ.झाबुआ में एक युवक-युवती की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है. मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और दोनों प्रेमी-प्रेमिका लग रहे हैं. दोनों को कुछ युवक घेर कर लाठी से पीट रहे हैं. इस मामले की शिकायत पुलिस (police) में दर्ज है. फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

झाबुआ का एक वीडियो सामने आया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें युवक-युवती की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं. पिटाई करने वाले सभी युवक हैं जो युवक-युवती को हैवानों की तरह पीट रहे हैं. आरोपियों ने इन दोनों को घेर रखा है और जिसे जो मन आ रहा है वैसे पीट रहे हैं. वो उन्हें चाटें मार रहे हैं और उन पर लट्ठ बरसा रहे हैं. लड़का बेसुध होकर गिर पड़ा है. उसे बाल पकड़कर खींचकर फिर खड़ा किया जाता है और फिर उसे लाठी से बुरी तरह मारा जाता है. लड़की को इतना मारा गया कि उसके कपड़े बेतरतीब हो गए. बावजूद इसके आरोपी रुके नहीं. आरोपी पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते रहे. इसमें साफ दिख रहा है कि वो किसी गाड़ी से आए थे और शहर के बाहर बीच रास्ते में कहीं दोनों को पीटा गया. आरोपियों ने मारपीट के बाद युवक-युवती दोनों को गाड़ी में बैठा दिया. उसके बाद उन्हें कहां ले जाया गया, कुछ पता नहीं.  जब वीडियो वायरल हुआ तो पता चला कि ये झाबुआ के दुधी गांव का है. ये इलाका कालीदेवी थाना क्षेत्र में आता है.

4 आरोपी गिरफ्तार
जब वीडियो वायरल हुआ तो युवती के पिता तक भी पहुंचा. पिता ने फौरन कालीदेवी थाने पर जाकर शिकायत दर्ज करवाई है.पुलिस ने फिलहाल वीडियो के आधार पर आईपीसी की धारा 294 294 506 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर 4 को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को मामले में आरोपी बनाया. इस बीच पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले लड़की के रिश्तेदार ही हैं.सूत्रों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है.फिलहाल लड़का-लड़की दोनों लापता हैं.पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. (झाबुआ से वीरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट)


Published by:
Swapna Guru


First published:
July 7, 2020, 6:31 PM IST





Source link