आज ग्वालियर चंबल पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) भी बदले अंदाज में दिखे.
कांग्रेस ने 13 जुलाई से ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर पहुंचकर चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) चलाने का प्लान तैयार किया था. लेकिन ग्वालियर चंबल इलाके में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यह कार्यक्रम टाल दिया गया.
दरअसल, कांग्रेस ने 13 जुलाई से ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर पहुंचकर चुनाव प्रचार अभियान (Election campaign) चलाने का प्लान तैयार किया था. लेकिन ग्वालियर चंबल इलाके में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यह कार्यक्रम टाल दिया गया. कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया था उसके तहत 12 जुलाई की रात को भोपाल से बस से रवाना होकर कांग्रेस के नेता 13 जुलाई को सुबह 8:00 बजे दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन के साथ चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले थे. 13 जुलाई को भांडेर ग्वालियर डबरा करेरा और 14 जुलाई को पूरी बमोरी में चुनावी कार्यक्रम आयोजित होना था लेकिन राज्य सरकार द्वारा संडे को पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन करने के कारण कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम से हाथ पीछे खींच लिए हैं.
16 सीटों पर जाने का कार्यक्रम टाल दिया है
पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव ने कहा है कि फिलहाल कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए पार्टी ने ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर जाने का कार्यक्रम टाल दिया है. नया कार्यक्रम वहां के हालातों को देखते हुए जारी किया जाएगा. दरअसल कांग्रेस नेताओं के ग्वालियर चंबल दौरे में पार्टी के बड़े नेता रामनिवास रावत, अजय सिंह, अरुण यादव, लाखन सिंह यादव, फूल सिंह बरैया,अशोक सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति को शामिल किया गया था. लेकिन अब पार्टी ने फिलहाल दौरा का कार्यक्रम टाल दिया है.वहीं, खबर इस बात को लेकर भी है कि 13 जुलाई से सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के संयुक्त दौरा होना था. उसको भी पार्टी ने फिलहाल टाल दिया है. नया कार्यक्रम तैयार होने के बाद दोनों नेताओं का दौरा कार्यक्रम होगा.
सिर्फ चेहरे पर मास्क लगा रखा था
वहीं, आज ग्वालियर चंबल पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) भी बदले अंदाज में दिखे. ग्वालियर चंबल में कोरोना संक्रमण के कारण सीएम शिवराज ने न सिर्फ चेहरे पर मास्क लगा रखा था, बल्कि फेस शील्ड भी पहन रखी थी. साथ ही सर पर भी कैप लगाकर संक्रमण से बचते हुए नजर आए. ग्वालियर मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज ने वहां पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर कोविड-19 के हालातों की जानकारी ली. लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री पूरी एहतियात बरतते हुए दिखाई दिए.