Hoshangabad News In Hindi : 13 loggers and boat traffickers escaped in Karanpura backwater, seized Rs 18625 | करनपुरा के बैकवाॅटर में सागाैन के 13 लट्ठे और नाव छाेड़कर भागे तस्कर, 18625 रुपए की सागाैन जब्त

Hoshangabad News In Hindi : 13 loggers and boat traffickers escaped in Karanpura backwater, seized Rs 18625 | करनपुरा के बैकवाॅटर में सागाैन के 13 लट्ठे और नाव छाेड़कर भागे तस्कर, 18625 रुपए की सागाैन जब्त


  • रविवार दाेपहर काे मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी टीम, आराेपी दूसरी नाव से देवास भाग गए

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 06:55 AM IST

हरदा. वन विभाग के हंडिया रेंज की टीम ने बुधवार दाेपहर काे करनपुरा में छापामार कार्रवाई की। टीम काे देखकर नर्मदा के बैक वाॅटर से सगाैन की तस्करी करने वाले तस्कर सागाैन के 13 लट्ठे व नाव छाेड़कर भाग गए। तस्कर दूसरी नाव से नर्मदा पार कर देवास की ओर भाग गए। 

वन विभाग की टीम ने 18625 रुपए के सागाैन के लट्ठे और 25 हजार रुपए की नाव जब्त की है। हंडिया रेंजर जीएस नर्गेश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दाेपहर 12 बजे करनपुरा गांव के पास बैक वाॅटर की घेराबंदी शुरू की, लेकिन वाहनाें काे देखकर करीब 3-4 तस्कर नाव से नर्मदा पार कर देवास की ओर भाग गए। विभाग ने एक नाव और 13 लट्टे जब्त किए है। नाव व जब्त लट्ठे की कीमत 43625 रुपए हैं। टीम में हंडिया रेंज के कर्मचारी शामिल है।

बैक वाॅटर में फेंक गए लट्ठे : वन विभाग के वाहनाें काे दूर से आता देख सागौन तस्कर नाव में रखे 8 लट्ठे नर्मदा के बैक वाॅटर में फेंककर भाग गए। वन विभाग की टीम काे बैक वाॅटर से लट्टाें काे निकालने में करीब दाे घंटे की मेहनत करनी पड़ी।

वन विभाग की जमीन पर जुताई करते कल्टीवेटर सहित ट्रैक्टर जब्त

वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम काे खेड़ा के पास वन विभाग की जमीन पर जुताई करते कल्टीवेटर सहित ट्रैक्टर जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर और कल्टीवेटर की कीमत 2 लाख रुपए हैं। रेंजर नर्गेश ने बताया कि खेड़ा बीट में जुताई करते एमपी 47 एम 1910 जब्त किया। चालक निर्भयसिंह पिता हरनारायण निवासी अजनास रैयत के खिलाफ वन अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। ट्रैक्टर राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link