बेंगलुरु: लॉकडाउन में 299KM/h की स्पीड से चला रहा था सुपरबाइक, वायरल Video देख पुलिस ने कर लिया अरेस्ट | nation – News in Hindi

बेंगलुरु: लॉकडाउन में 299KM/h की स्पीड से चला रहा था सुपरबाइक, वायरल Video देख पुलिस ने कर लिया अरेस्ट | nation – News in Hindi


सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह व्यक्ति गति बढ़ाते हुए 299 किमी/घंटा तक पहुंच जाता है.

बेंगलुरु पुलिस ने एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि इस बाइक को ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है. सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह व्यक्ति गति बढ़ाते हुए 299 किमी/घंटा तक पहुंच जाता है. किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया.

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को खतरनाक ड्राइविंग व ओवर स्पीड के चलते गिरफ्तार किया है. यह युवक शहर के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर अपनी सुपरबाइक यामाहा आर1 (Yamaha R1) पर करीब 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहा था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया.

बेंगलुरु पुलिस ने एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि इस बाइक को ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है. सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह व्यक्ति गति बढ़ाते हुए 299 किमी/घंटा तक पहुंच जाता है. किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया. यही से उसका यह वीडियो वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने इस व्यक्ति को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:- Honda की बाइक और स्कूटरों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जल्दी उठाएं फायदा

दरअसल, कोरोना लॉकडाउन की वजह से ट्रैफिक में भारी कमी है. इस वजह से खाली सड़क का लाभ लेते हुए बाइकर्स हवा की स्पीड में बाइक चला रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि थोड़े आगे ट्रैफिक देखने के बाद शख्स अपनी स्पीड कम करता है, लेकिन खाली सड़क देखकर फिर से बाइक की गति तेज कर देता है.

बता दें कि ये बाइक एक पुरानी जनरेशन यामाहा आर1 है, जिसमें कई आफ्टरमार्केट पार्ट्स लगाये गये हैं. इस तरह की सुपरबाइक लेकर आम सड़क पर चलना एक बेवकूफी भरा कदम है. यह खुद के साथ अन्य लोगों की जान खतरे में डालने जैसा है.





Source link