मंत्री बनने के बाद अरविंद भदौरिया का भिंड में बड़ी रैली कर स्वागत किया गया था.
कैबिनेट विस्तार के बाद भिंड में रैली के दौरान मंत्री अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoria) की जांच में उनकी रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव आई है. वीडियो संदेश जारी कर कहा- मैं जल्दी स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा. अभी देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत काम करना बाकी है.
भिंड में की थी रैली
सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं. मंत्री बनने के बाद 18 जुलाई को वे जब भिंड आए थे, उस दौरान विशाल रैली के जरिए उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया था. बाद में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था. इसी दौरान मंत्री सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए थे.
वीडियो में कहा- जल्द लौटूंगाकोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंत्री ने वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश में अरविंद भदौरिया ने कहा- ‘मैं जल्दी स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा. अभी देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत काम करना बाकी है.’ वीडियो में उन्होंने आम लोगों और अपने समर्थकों से अपील भी की कि बीते कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना कोरोना टेस्ट ज़रूर कराएं.
लखन घनघोरिया मेदांता में भर्ती
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था. कोरोना की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखन घनघोरिया को सीवियर कोरोना की शिकायत थी, इसलिए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. वहां उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.