- Hindi News
- Local
- Mp
- Kamal Nath | Congress MLA From Narayan Patel Will Join BJP Party Ahead Of Madhya Pradesh Assembly By Election 2020
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खंडवा जिले की मांधाता से विधायक हैं नारायण पटेल।
- खंडवा की मांधाता सीट से कांग्रेस विधायक हैं नारायण पटेल, 27 सीटें रिक्त
- इसके पहले नेपानगर और बड़ा मलहरा के विधायकों ने दिया था इस्तीफा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल भाजपा ज्वाइन करेंगे। वह शाम को भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेंगे। मध्य प्रदेश में इसी महीने ये तीसरे विधायक हैं, जो भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसके पहले 24 विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। 15 दिनों के अंदर कांग्रेस को यह तीसरा बड़ा झटका है। नारायण पटेल के इस्तीफे के साथ ही एमपी में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 87 रह गई है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक संभल नहीं रहे हैं। कमलनाथ लगातार विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उसके बावजूद भी इस्तीफों का दौर नहीं थम रहा है। भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस के कई विधायक लाइन में लगे हुए हैं। नारायण पटेल का बुधवार से ही फोन बंद था।
15 दिन के अंदर तीन इस्तीफे
एमपी कांग्रेस को 15 दिन के अंदर यह तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर पार्टी छोड़ चुके हैं। उसके बाद कमलनाथ ने भोपाल में विधायकों की बैठक भी की थी। लेकिन उसका असर नहीं दिखा रहा है। बैठक के 3 दिन बाद ही एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।
दोनों विधायकों ने ज्वाइन कर ली भाजपा
इसी महीने दो विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी है भाजपा। इसके पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर बुरहानपुर से विधायक सुमित्रा कासडेकर ने भाजपा ज्वाइन किया था। 10 मार्च को सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ये लगातार 25वां झटका है। अब प्रदेश में 27 सीटें खाली हो जाएंगी।
27 सीट पर होंगे उपचुनाव
विधायकों के इस्तीफे से एमपी में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश में अब 87 विधायक हैं। वहीं, बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। भाजपा को सरकार में रहने के लिए अब सिर्फ 9 विधायकों की आवश्यकता है। नारायण पटेल के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होंगे।
0