Imarti Devi; Pro Jyotiraditya Scindia Minister Imarti Devi Reply To Former Congress President Arun Yadav | अरुण यादव के ट्वीट पर सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी ने कहा- दिग्विजय सिंह नाग. कमलनाथ नाग, अरुण यादव खुद नाग, एक-दूसरे को ही डसे जा रहे

Imarti Devi; Pro Jyotiraditya Scindia Minister Imarti Devi Reply To Former Congress President Arun Yadav | अरुण यादव के ट्वीट पर सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी ने कहा- दिग्विजय सिंह नाग. कमलनाथ नाग, अरुण यादव खुद नाग, एक-दूसरे को ही डसे जा रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Imarti Devi; Pro Jyotiraditya Scindia Minister Imarti Devi Reply To Former Congress President Arun Yadav

ग्वालियर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी।

  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने आज सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो के ऊपर नागपंचमी की शुभकामनाएं दी हैं

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो के नागपंचमी की शुभकामनाएं दिए जाने के बाद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में तो नाग ही नाग हैं। दिग्विजय सिंह नाग हैं, कमलनाथ नाग हैं और अरुण यादव खुद भी नाग हैं। कांग्रेस में इतने नाग हैं कुछ कहा नहीं जा सकता। सब एक दूसरे को डसे जा रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आज सुबह एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो के ऊपर नागपंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस में सब एक-दूसरे को डस रहे

प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने अरुण यादव के इस ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस के ये बड़े-बड़े नाग डस कर अपनी ही पार्टी को मिलकर खाए जा रहे हैं। सिंधियाजी तो जनसेवक हैं वे शेर हैं और जनता के लिए काम करते हैं। इमारती देवी ने कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त के सवाल पर कहा कि खुद तो अपनी पार्टी संभाल लें। कांग्रेस में जो लोग पार्टी में हैं वो उन्हें तो टिकट दे नहीं रही। जबकि, स्थानीय स्तर पर उसके पास कई अच्छे नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव तो शुरू होने दो अभी तो और कांग्रेस के विधायक भाजपा में आएंगे।

0



Source link