Bhopal 10th Class Student Mobile Phone Looted By Robbers In Broad Daylight | मजदूर पिता ने उधार लेकर बेटे को पढ़ाई के लिए 13 हजार रुपए का मोबाइल दिलाया, लुटेरे हाथ से छीनकर भागा, मदद करने वाले ने कहा किसी और की मदद ले लो

Bhopal 10th Class Student Mobile Phone Looted By Robbers In Broad Daylight | मजदूर पिता ने उधार लेकर बेटे को पढ़ाई के लिए 13 हजार रुपए का मोबाइल दिलाया, लुटेरे हाथ से छीनकर भागा, मदद करने वाले ने कहा किसी और की मदद ले लो


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal 10th Class Student Mobile Phone Looted By Robbers In Broad Daylight

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विनोद ने एक अंकल से लिफ्ट लेकर आरोपी का पीछा किया, लेकिन अंकल ने कुछ दूरी पर जाकर विनोद को यह कहते हुए गाड़ी से उतार दिया कि वह तेज गाड़ी नहीं चला सकते हैं। -प्रतीकात्मक फोटो

  • 10वीं में 77% अंक लाया था छात्र, पिता ने आगे की पढ़ाई अच्छे से करने पहला फोन दिलाया था
  • लुटेरे के पीछे भाग रहे छात्र को एक बुजुर्ग ने लिफ्ट दी, कुछ दूर जाकर बोले- किसी और की मदद ले लो

राजधानी भोपाल में एक्टिवा सवार बदमाश 11वीं के एक छात्र के हाथ से मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। आरोपी का पीछा कर रहे छात्र को एक बुजुर्ग ने लिफ्ट दी। कुछ दूरी पर जाने के बाद बुजुर्ग ने कहा कि मैं गाड़ी तेज नहीं चला सकता हूं, तुम किसी और की मदद ले लो। इतनी देर में आरोपी गायब हो गया। छात्र को यह मोबाइल फोन उसके पिता ने रिश्तेदारों से उधार लेकर अच्छी पढ़ाई करने के लिए हाल ही में दिलाया था।

भोपाल के पांच नंबर स्टाप के पास रहने वाले राजू अहिरवार मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा विनोद शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह सब्जी लेकर नूतन कॉलेज के सामने गया था। ठेले के पास खड़े होते ही एक्टिवा सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। विनोद ने आरोपी का पीछा किया। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उसे लिफ्ट दी और कुछ दूरी तक उसे ले गए, लेकिन बाद में बेटे को उतार दिया। उन्होंने कहा कि वे इतनी धीमी गाड़ी चला सकते हैं। वह किसी से मदद मांगे।

इधर विनोद का कहना है कि आरोपी सामने ही दिख रहा था। अंकल अगर चाहते, तो हम उसे वहीं पकड़ लेते, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं चलाई। घटना के बाद विनोद ने हबीबगंज थाने पहुंचकर लूट का मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से ही विनोद मोबाइल फोन के लिए यहां-वहां चक्कर काट रहा है। विनोद ने बताया कि उसने इस साल 10वीं की परीक्षा में 77% अंक से पास की है। अच्छी पढ़ाई के लिए अभी हाल ही में पापा ने रिश्तेदारों से 13 हजार रुपए उधार लेकर नया फोन दिलाया था।

0



Source link