Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan; Bhopal Residents Preparing To Celebrates Two Days Of Deepotsav | राजधानी में दो दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी चरम पर, भगवान राम के टैटू बनवा रहे युवा, शहर में लगाए जा रहे भगवा ध्वज

Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan; Bhopal Residents Preparing To Celebrates Two Days Of Deepotsav | राजधानी में दो दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी चरम पर, भगवान राम के टैटू बनवा रहे युवा, शहर में लगाए जा रहे भगवा ध्वज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan; Bhopal Residents Preparing To Celebrates Two Days Of Deepotsav

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल में दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए युवा टैटू बनवा रहे हैं।

  • राजधानी भोपाल में शहरवासी दो दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं, लोग अपने-अपने तरीके से उत्सव को मनाने की तैयारी कर रहे हैं
  • महिलाएं उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां कर रही है, भूमि पूजन दिवस को लेकर शहर की महिलाओं में बेहद उत्साह दिख रहा है

पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। इधर राजधानी भोपाल में शहरवासी दो दिन दीपोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से उत्सव को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कोई टैटू बनवा रहा है तो कोई अपने घर में देवालय को विशेष रूप से सजा रहा है। कई लोगों ने अपने घरों में रात को रोशनी करने की व्यवस्था भी कर रखी है।

अपने शरीर भगवान राम का टैटू बनवाता एक युवा।

महिलाएं उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां कर रही है। भूमि पूजन दिवस को लेकर शहर की महिलाओं में बेहद उत्साह दिख रहा है। महिलाएं अपने घरों में दीप जलाकर भजन कीर्तन के माध्यम से इस दिन को दिवाली की तरह मनाने की तैयारियों में जुटी हैं। महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। यह सभी के लिए खुशी का विषय है। इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। घर में दिए जला कर खुशियां मनाई जाएगी।

न्यूमार्केट में टैटू बनवाने की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है।

मुख्यमंत्री ने की थी अपील

उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन से लोगों से 4 एवं 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश के अध्यात्म विभाग ने भी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ लाइटिंग करने की अनुमति दे दी है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद मंदिरों को विशेष रुप से मंदिरों को सजाया जा रहा है। तोरण बांधे जा रहे हैं। रात में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। कई घरों में भी परिवार के लोग आज रात को ये पाठ करेंगे। और बुधवार को अयोध्या में हो रहे शिलान्यास कार्यक्रम को टीवी पर देख इतिहास के साक्षी बनेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला में घर-घर जाकर भगवा ध्वज लगा एवं बांट रहे हैं।

यादगार बनाने की कोशिश

इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से प्रयास करते नजर आ रहे हैं। रई युवा भगवान राम के टैटू बनवा रहे हैं। मंत्री विश्वास सांरग अपने विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर भगवा ध्वज वितरित कर रहे और लगा रहे हैं। वहीं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में हर घर तक पांच-पांच दिए बंटवा रहे हैं।

0



Source link