Madhya Pradesh Coronavirus Outbreak Updates; 10 Day Havan Start Today At Gufa Mandir In Bhopal | भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में 15 अगस्त तक सुबह 8 बजे से 12 बजे तक हवन होगा, 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा दी जा रही आहुति

Madhya Pradesh Coronavirus Outbreak Updates; 10 Day Havan Start Today At Gufa Mandir In Bhopal | भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में 15 अगस्त तक सुबह 8 बजे से 12 बजे तक हवन होगा, 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा दी जा रही आहुति


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Coronavirus Outbreak Updates; 10 Day Havan Start Today At Gufa Mandir In Bhopal

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 10 दिवसीय हवन के दौरान वैदिक मंत्रोचारण किया जाएगा
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर से प्रांरभ होकर अब भोपाल में आयोजन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 10 दिवसीय यज्ञ शुरू किया गया है। शहर के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में 11 वैदिक ब्राह्मण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन में आहुति दे रहे हैं। इसका आयोजन शहर के प्रमुख और गणमान्य नागरिक द्वारा किया जा रहा है।

पंडित लेखराज शर्मा ने बताया कि आचार्य राम कृष्ण शास्त्री के 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विश्व में कोरोना महामारी की मुक्ति हेतु मध्यप्रदेश में महाकाल के उज्जैन से यह अनुष्ठान प्रारंभ हुआ है। इस यज्ञ श्रृंखला प्रदेश में कई स्थानों से होते हुए अब इसके तहत भोपाल में 6 जुलाई से यज्ञ शुरू हुआ है। इसका समापन 15 अगस्त को होगा। भोपाल के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले अयोध्या मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दिन शाम को पूरा मंदिर दीपों से जगमगाया था।

0



Source link