Independence Day 2020 Ujjain update news Independence Day celebrated in Mahakal Temple | भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया; सफेद, हरी और केसरिया लाइट से जगमग हुआ मंदिर परिसर

Independence Day 2020 Ujjain update news Independence Day celebrated in Mahakal Temple | भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया; सफेद, हरी और केसरिया लाइट से जगमग हुआ मंदिर परिसर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Independence Day 2020 Ujjain Update News Independence Day Celebrated In Mahakal Temple

उज्जैन17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाबा के मस्तक पर तिरंगा बनाया गया।

  • 74वां स्वतंत्रता दिवस बाबा महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाया गया
  • भस्मआरती में भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया

शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोनाकाल में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इन सबके बीच महाकाल मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पर्व की धूम रही। अलसुबह होने वाली भस्मआरती में भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

बाबा को तिरंगे वाली माला भी पहनाई गई।

राष्ट्र का यह पर्व भगवान महाकाल के आंगन में शनिवार सुबह सबसे पहले मनाया गया। भस्मारती में भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया। पूरे मंदिर काे भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। सफेद, हरी और केसरिया लाइट से पूरा मंदिर परिसर जगमग रहा। महाकाल मंदिर में हर पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर होली हो या राखी, दिवाली सभी पर्व सबसे पहले मनाया जाता है।

पूरा मंदिर परिसर जगमग रहा।

0



Source link