MP में कोरोना मरीज़ों के रिकवरी रेट में सुधार,17 दिन में 88 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे | bhopal – News in Hindi

MP में कोरोना मरीज़ों के रिकवरी रेट में सुधार,17 दिन में 88 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे | bhopal – News in Hindi


भोपाल.मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहली बार कोरोना (corona) रिकवरी रेट में तेज़ी से सुधार आया है. यानि मरीज़ों के ठीक होने का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है. यहां जुलाई की तुलना में अगस्त में अब तक दोगुने मरीज़ ठीक हो चुके हैं. अगस्त के 17 दिन में 88 फीसदी मरीज़ ठीक हो चुके हैं. अब प्रदेश में नये केस और ठीक होने वाले मरीजों की तादाद में सिर्फ 12.5 फीसदी का अंतर रह गया है.

स्वास्थ विभाग के अनुसार अगस्त के 17 दिन में 13771 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए. सभी को इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया. इसमें से 12056 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए.इस हिसाब से कोरोना का रिकवरी रेट 87.55 फीसदी रहा. साथ ही नए पॉजिटिव मरीज और हर दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का अंतर सिर्फ 12.5 फीसदी रह गया है.

इसलिए स्वस्थ हुए मरीज़
मध्य प्रदेश में अभी तक का यह सबसे ज्यादा रिकवरी रेट है. यानि इससे पहले अभी तक इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज स्वस्थ होकर नहीं लौटे. मरीज़ों के तेज़ी से स्वस्थ होने की दो वजह हैं-पहला ये है कि टेस्टिंग सुविधा बढ़ने से पहले के मुकाबले ज़्यादा तेजी से और ज़्यादा मरीज़ों का टेस्ट होने लगा. दूसरा कारण ये है कि इनमें से ज्यादातर मरीज एसिंप्टोमैटिक हैं.ये है प्रदेश की स्थिति

-एमपी में अब तक 46,385 कोरोना के केस,
35,025 स्वस्थ
128 की मौत
एक्टिव केस 10,232​
-इंदौर में 10.049 केस, 344 की मौत, 6618 स्वस्थ
– भोपाल में 8462 केस, 243 मौत, 6847 स्वस्थ

-ग्वालियर 3409 केस, 24 की मौत, 2694 मरीज स्वस्थ    –जबलपुर में 2486 केस, 53 की मौत,1693 मरीज स्वस्थ
मुरैना में 1895 केस,11 की मौत, 1755 स्वस्थ
-उज्जैन में 1443 केस, 76 की मौत,1178 मरीज स्वस्थ
-खरगोन में 1132 कोरोना पॉजिटिव, 23 मौत,909 मरीज़ स्वस्थ
– बड़वानी- 971 केस,843 मरीज स्वस्थ, 10 मौत
– नीमच- 922 पॉजिटिव केस, 11 की मौत, 808 स्वस्थ
-सागर में 881 केस, 40 की मौत, 686 स्वस्थ
–  खंडवा में 770 पॉजिटिव केस, 20 की मौत,671 मरीज स्वस्थ
-रतलाम में 698 पॉजिटिव केस,540 मरीज़ स्वस्थ,15 की मौत
-मंदसौर में 596 पॉजिटिव केस,12 की मौत, 480 स्वस्थ
-धार में 582 पॉजिटिव केस, 12 की मौत,461 स्वस्थ
-विदिशा में 572 केस, 426 मरीज़ स्वस्थ,10 मौत
-देवास में 539 कोरोना मरीज,15 की मौत,453 स्वस्थ

-राजगढ़- 539 पॉजिटिव केस,12 की मौत,379 स्वस्थ
-रीवा- 535 पॉजिटिव केस,9 मौत, 397 स्वस्थ
-भिंड- 528 पॉजिटिव केस, 495 स्वस्थ, 3 मौत
-बुरहानपुर- 516 पॉजिटिव केस,25 की मौत,467 स्वस्थ  –
-रायसेन में 490 केस, 12 की मौत 395 स्वस्थ
-सीहोर- 485 केस,16 की मौत,321 स्वस्थ
-शिवपुरी- 473 पॉजिटिव केस, 358 मरीज़ स्वस्थ,4 की मौत
-छतरपुर- 447 पॉजिटिव केस, 383 स्वस्थ, 10 मौत
दमोह- 426 पॉजिटिव केस,264 डिस्चार्ज,8 की मौत
-दतिया- 399 केस, 5 की मौत, 282 स्वस्थ
होशंगाबाद-393 केस, 277 मरीज स्वस्थ, 14 की मौत
– बैतूल में 385 पॉजिटिव केस, 278 स्वस्थ, 6 की मौत
-शाजापुर- 366 केस, 6 की मौत, 296 स्वस्थ
श्योपुर में 356 पॉजिटिव केस,251 स्वस्थ,2 मौत
– टीकमगढ़ में 352 पॉजिटिव केस,10 मौत, 321 स्वस्थ
-कटनी- 334 पॉजिटिव केस,231 डिस्चार्ज, 6 की मौत
-सतना- 331 केस,12 की मौत, 221 स्वस्थ
छिंदवाड़ा में 308 केस, 3 की मौत, 210 मरीज स्वस्थ-झाबुआ- 305 केस,188 स्वस्थ, 4 मौत
-सिंगरौली- 292 केस, 134 स्वस्थ, 6 मौत
-अलीराजपुर-288 केस, 183 स्वस्थ, 2 की मौत
– हरदा- 286 केस,221 स्वस्थ,6 की मौत
-नरसिंहपुर- 272 पॉजिटिव केस,2 मौत,225 स्वस्थ
-शहडोल- 218 केस, 1 मौत, 109 स्वस्थ
-सीधी- 211 केस, 1 की मौत,111 स्वस्थ
-बालाघाट- 209 केस,1 मौत, 161 स्वस्थ
-पन्ना- 196 केस, 154 स्वस्थ ​​
गुना- 162 केस,7 की मौत,85 मरीज स्वस्थ
अशोकनगर- 142 केस, 4 की मौत, 107 स्वस्थ
आगर-मालवा- 139 केस,5 की मौत, 96 स्वस्थ
-अनूपपुर- 124 केस,95 मरीज डिस्चार्ज
सिवनी- 124 केस,4 मौत,62 स्वस्थ
-डिंडौरी- 101 केस, 53 स्वस्थ
-मंडला- 95 केस,1 मौत,52 स्वस्थ
-उमरिया- 77 पॉजिटिव केस, 2 की मौत, 44 स्वस्थ
निवाड़ी-  74  पॉजिटिव केस, 57 स्वस्थ​





Source link