नई दिल्ली: भारतीय वनडे महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मिताली राज का मानना है कि धोनी हर छोटे शहर के लड़के का सपना हैं, जो माही की तरह बनना चाहता है. इसके साथ ही मिताली ने धोनी की तारीफ में कई शब्द कहें हैं, जो बयां करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग केवल पुरूष क्रिकेट टीम में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में भी काफी है. बीते 15 अगस्त को धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के सफर को समाप्त कर दिया है. ऐसे में धोनी को लेकर हर कोई अपनी-अपनी राय रख रहा है.
यह भी पढ़ें- जानिए हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच ने अपने बेटे का नाम क्या रखा, देखिए तस्वीरें
दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशिलय ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान मिताली राज महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं. मिताजी राज का कहना है कि, महेंद्र सिंह धोनी एक प्रेरणा होने के साथ-साथ खुद में एक संस्था का रूप हैं. हर छोटे के शहर का लड़का धोनी बनने का सपना देखता है और भारत देश के लिए खेलना चाहता है. भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के जिताकर इंडियन क्रिकेट के एक नई राह दी.
मैदान पर कठिन हालात में शांत स्वभाव और कुशल नेतृत्व वाली शैली ने धोनी को सबसे अलग और खास बनाया है. धोनी की अक्रामक बल्लेबाजी और अनोखी विकेटकीपिंग स्कील का हर कोई दिवाना है. मुझे नहीं लगता क्रिकेट की दुनिया में अब शायद दूसरा कोई धोनी आएगा. क्रिकेट की किसी किताब में हेलीकॉप्टर शॉट का जिक्र नहीं लेकिन माही ने अपने दम पर इस खास शॉट को अलग पहचान दिलाई. हर व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखने की इच्छा रखता है.
तो इस तरह से एक कप्तान ने दूसरे पूर्व कप्तान के बारे में अपनी राय रखी है. मिताली की इन बातों में काफी दम है, क्योंकि इंडियन क्रिकेट को विशेष तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलती रहेगी. वो इस लिए धोनी जैसा न तो कोई है और शायद न ही कोई हो पाएगा. माही ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलें हैं. जबकि 332 मैचों में धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी की है, जो विश्व क्रिकेट के किसी भी कप्तान से सबसे ज्यादा है.