बेनेली इंडिया लॉन्च करेगी सात BS6 बाइक
बेनेली इंडिया (Benelli India) सात नई बीएस-6 बाइक लॉन्च करेगी. इनमें TRK 502 और LEONCINO 500 इस साल लॉन्च होगी. इस साल 500 को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद 2021 की शुरुआत में 250-300 आएगा.
Benelli TNT 600i BS6, एसआरके 600 (SRK600) के रूप में चीनी बाजारों में बेची जा सकती है या हाल ही में एक फिलीपींस में लॉन्च की गई है और 2021 में किसी समय लॉन्च की जाएगी. बेनेली इंडिया ने हाल ही में उदयपुर में देश में अपनी 29वीं डीलरशिप का उद्घाटन शोभागपुरा में किया. मोटरसाइकिलों के अलावा, बेनेली उदयपुर शोरूम में ऑफिशियल मर्केंडाइज और एसेसरीज के साथ मोटरसाइकिल कस्टमाइजेशन का विकल्प मिलेगा. से पूरे भारत में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक! 20 पैसे प्रति किमी का आएगा खर्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 60Km
बेनेली इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास झबख ने कहा कि प्रिज़्म मार्केटिंग प्रा. लि. के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. हमारी कस्टमर सर्विस के दृष्टिकोण उदयपुर डीलर पार्टनर के मूल्यों के अनुरूप हैं. बेनेली-उदयपर के कर्मचारियों को सेल्स, सर्विस एवं अन्य सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, ताकि उपभोक्ता सर्वश्रेष्ठ एवं तनाव रहित अनुभव पा सकें.
हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारी 3-S सुविधाएं देशभर में उपलब्ध हों, ताकि हमारे ब्रांड की मौजूदगी को सशक्त बनाया जा सके. इसी दृष्टिकोण के साथ, उदयपुर मारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हमारा मानना है कि हमारी डीलरशिप न केवल उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करती हैं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी हैं जहां उपभोक्ताओं अपने जैसी सोच वाले राइडरों के साथ इंटरैक्ट करने का मौका भी मिलता है.