राजगढ़6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे गुरूवार को जारी हुए है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए यह सर्वे जनवरी 2020 में किया गया था। इस दौरान 6 हजार अंकों का सर्वेक्षण अलग-अलग स्तर पर किया गया था। इसमें ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन, टीम का सर्वे और नागरिकों के फीडबैक भी शामिल थे। सभी के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए थे। इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले के 14 नगरीय निकाय की बेहतर स्थिति सामने आई है, लेकिन जिले से एक भी शहर राज्य के टॉप 10 शहरों में शामिल नहीं हो सका। सर्वे के नतीजे दो चरणों में जारी किए गए हैं। एक चरण में 25 हजार से नीचे की आबादी के नगर शामिल किए गए हैं जिसमें जिले के 11 नगर शामिल हैं। वहीं दूसरा चरण 25 हजार से 50 हजार की आबादी के बीच का है, इसमें जिले के तीन शहर शामिल है। राजगढ़ शहर ने प्रदेश में 52वीं रैंक हासिल की है। वहीं वेस्ट जॉन में 156 वीं रैंक हासिल की। वेस्ट जाेन में प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा व गुजरात शामिल हैं। पीओ डूडा आरपी नायक ने बताया कि इस साल जिले की 14 नगरीय निकाय ने पिछले साल की अपेक्षा स्वच्छता को लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है।
सुधार… नरसिंहगढ़ 167 से 32वें और ब्यावरा 191 से 56वें स्थान पर आया
सर्वेक्षण में जिले के नरसिंहगढ़, सारंगपुर और ब्यावरा ने राज्य स्तर पर अपनी स्थिति में सुधार किया है। नरसिंहगढ़ पिछले सर्वेक्षण में राज्य में 167वें स्थान पर था। इस बार अपेक्षाकृत सुधार के साथ नरसिंहगढ़ राज्य रैंकिंग में 32वें स्थान पर रहा है। वहीं सारंगपुर भी पिछली रैंकिंग में 225वें स्थान पर था। स्वच्छता के मामले में सुधार के कारण नगर काे राज्य की रैंकिंग में 35वें स्थान पर रखा गया है। ब्यावरा मेंं पिछले 56वें स्थान से इस बार 47वें स्थान पर रहा।
25 हजार से ऊपर की आबादी वाले शहरों में जिले के इन तीन शहरों की इस बार ऐसी रही स्थिति निकाय वेस्टजोन रैंक स्टेट रैंक स्कोर पिछले साल राज्य रैंक नरसिंहगढ़ 134 32 2834.00 167 सारंगपुर 145 35 2773.06 225 ब्यावरा 191 47 2513.43 56
25 हजार से कम आबादी वाले शहर में राजगढ़ व जिले के अन्य निकायों की यह रही स्थिति निकाय वेस्टजोन रैंक स्टेट रैंक स्कोर पिछले साल राज्य रैंक राजगढ़ 156 52 3036.26 178 छापीहेड़ा 198 70 2874.35 190 खुजनेर 241 100 2753.47 88 कुरावर 253 106 2715.89 288 जीरापुर 282 122 2625.84 160 बोड़ा 283 123 2621.94 92 खिलचीपुर 320 145 2475.46 281 तलेन 400 186 2242.46 251 माचलपुर 437 209 2077.54 246 पचोर 251 63 1939.69 165 सुठालिया 470 227 1930.00 306
0