Madhya Pradesh Dalit Woman’s Crematorium Stopped in Mahidpur; Here’s News Latest Updates | श्मशान घाट की देखरेख करने वाले ने वापस लौटाई अंतिम यात्रा, परिजन को शिप्रा घाट पर दाह संस्कार करना पड़ा

Madhya Pradesh Dalit Woman’s Crematorium Stopped in Mahidpur; Here’s News Latest Updates | श्मशान घाट की देखरेख करने वाले ने वापस लौटाई अंतिम यात्रा, परिजन को शिप्रा घाट पर दाह संस्कार करना पड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Dalit Woman’s Crematorium Stopped In Mahidpur; Here’s News Latest Updates

उज्जैन42 मिनट पहले

महिदपुर के रहने वाले जगदीश परमार देवास में भर्ती थे। वहां उनका निधन हो गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी, लेकिन दलित होने की वजह से उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया। घटना की भीम आर्मी ने निंदा की है।

  • महिदपुर इलाके के श्मशान घाट के संचालक का कहना था, बिना अनुमति किसी दलित का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे
  • भीम आर्मी को जानकारी होने पर हंगामा, थाने का घेराव, पुलिस ने श्मशान घाट के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की

उज्जैन के महिदपुर इलाके के श्मशान घाट में दलित का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया। श्मशान घाट की देखरेख करने वाले ने यह कहते हुए मना कर दिया कि बिना अनुमति किसी दलित का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। परिजन ने मिन्नतें की, पर वह नहीं माना। आखिरकार उन्हें शव शिप्रा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

जब इसकी जानकारी भीम आर्मी को लगी तो देर रात हंगामा हो गया। भीम आर्मी के पदाधिकारी और नेताओं ने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट की देखरेख करने वाले शख्स पर रिपोर्ट दर्ज की। तब जाकर मामला शांत हो सका।

महिदपुर के जमालपुरा टोडी के रहने वाले विमल परमार ने बताया कि पिता जगदीश परमार देवास में भर्ती थे। वहां उनका निधन हो गया। वे कोरोना निगेटिव थे। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए वे महिदपुर के श्मशान घाट पहुंचे। लेकिन, वहां के संचालक ने उन्हें मना कर दिया। हमने संचालक से बात करनी चाही तो उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में बैठे भीम आर्मी के पदाधिकारी और नेता।

महिदपुर में भीम आर्मी ने थाने में करीब एक घंटे तक धरना दिया। भीम आर्मी के पदाधिकारी नागूलाल मालवीय ने घटना की निंदा की। उन्होंने सरकार और सिस्टम से सवाल करते हुए कहा कि ऐसा कब तक चलता रहेगा।

0



Source link