हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोदड़ी में 28 वर्षीय एक युवक ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रोहित कनेरे को दोपहर लगभग चार बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान शाम पांच बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।
.
जानकारी के अनुसार, रोहित की पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। इससे दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया। शादी के बाद रोहित अपनी पत्नी के साथ गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। हालांकि, काफी समय से वह अपने गांव लौटकर खेती-किसानी कर रहे थे।
पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। रोहित की शादी को छह साल हो चुके थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। शाम को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।