दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं. (सांकेतिक फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के बाद अब पूर्व सीएम व कांग्रेस कोटे से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर लिखा- सीएम के गृह ज़िले में किसान ने आत्महत्या की. पूरा ज़िला प्रशासन मामा जी की सेवा में लगा है. ना किसानों का सर्वे हो रहा है और ना मुआवज़ा मिल रहा. बीमा की तो उम्मीद ही छोड़ दो क्योंकि मामा और उसके कृषि मंत्री में कंपनियों से कमीशन को ले कर विवाद चल रहा है.
सीएम के गृह ज़िले में किसान ने की आत्महत्या
पूरा ज़िला प्रशासन मामा जी की सेवा में लगा है ना किसानों का सर्वे हो रहा है और ना मुआवज़ा मिल रहा। बीमा की तो उम्मीद ही छोड़ दो क्योंकि मामा और उसके कृषि मंत्री में कंपनियों से कमीशन को ले कर विवाद चल रहा है। https://t.co/lc2RXZaVZv— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 3, 2020
सीएम शिवराज कमलनाथ को दे चुके हैं ये जवाबबता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीहोर में किसान के आत्महत्या मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया था. सीएम शिवराज ने उन्हें ओछी राजनीति नहीं करने की बात कही थी.
कमलनाथ जी, आप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है, पूर्व मुख्यमंत्री हैं, नेता प्रतिपक्ष है! आपको ऐसी ओछी राजनीति करने से बचना चाहिए। कम से कम अपने पद की गरिमा का ध्यान तो रखिये। https://t.co/P9dDhQYKfy pic.twitter.com/GitPadfzoF
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2020
उपचुनाव की तैयारी
बता दें कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जुबानी हमलावार हैं. साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है. कांग्रेस को सत्ता में फिर से वापसी और बीजेपी को सत्ता में बने रहने के लिए 27 में से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत जरूरी है. इसके तहत ही दोनों दल जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.