नई दिल्ली: आईपीएल 2020 के लिए अब मजह 10 दिनों का वक्त बाकी रह गया है. इस बीच आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण (IPL 13) से पहले मौजूदा समय में जारी इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की सीरीज की वजह से इस लीग की शुरुआत में इन देशों के खिलाड़ियों की कमी खलेगी. ऐसे में इस लेख में आइए जानते हैं कि आखिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG-AUS) के वो कौन से खिलाड़ी हैं, जिनकी गैरमौजूदगी में आईपीएल की ये फ्रेंचाइजी टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत में मैदान पर उतरेंगी. साथ ही ये प्लेयर्स आने वाले इस आईपीएल के कितने मैच नहीं खेल पाएंगे.
7 आईपीएल टीमों में शामिल हैं इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
दरअसल मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज में खेल रहे खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में इन दोनों देशों के बड़े-बड़े प्लेयर्स शामिल हैं. सबसे पहले बात करें सीएसके (CSK) के बारे में तो 3 बार आईपीएल चैंपियन बनी सीएसके में इंग्लैंड के सैम कुरेन और ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड मौजूद हैं. इसके साथ ही आरसीबी (RCB) की टीम में इन दोनों टीमों के मोइन अली, एरोन फिंच, एडम जैम्पा. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) को सबसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि इस टीम में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी है, जो इस प्रकार हैं स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टॉय, बेन स्टोक्स और टॉम कुरेन. इसके अलावा हैदराबाद (SRH) में जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर. साथ ही पंजाब (KXIP) में ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस जोर्डन. दिल्ली (DC) के अंतर्गत मार्कस स्टॉयनिस और एलेक्स कैरी. तो वहीं केकेआर (KKR) में इयॉन मोर्गन और पैट कमिंस मौजूद है. ऐसे में ये सभी आईपीएल टीमों टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने इन खिलाड़ियों के मिस करेंगी.
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नहीं दी रियायत
गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) की सीरीज 16 सितंबर को खत्म होने वाली है और आईपीएल 13 की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है. ऐसे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु बायो-सिक्योर बबल के तहत इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के आईपीएल से सीधे जुड़ने में रिहायत नहीं दी है. जिसके तहत इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के एक हफ्ते के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा. इस दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के इन सभी प्लेयर्स का तीन से चार बार कोविड-19 का टेस्ट होगा, उसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने दल में शामिल किया जाएगा. इस प्रक्रिया में लगभग 8-9 दिन वक्त लग सकता है. जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के ये प्लेयर्स आईपीएल 2020 (IPL 2020) के शुरू के 2-3 मैच नहीं खेल पाएंगे.