Last Updated:
भोपाल में 13 दिन से लापता एक कारोबारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बने गड्ढे से बरामद हुआ है.मामले में मृतक के रिश्तेदारों पर शक जताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
भोपाल में गड्ढे में मिली लापता कारोबारी की लाश
राजधानी भोपाल में एक लापता कारोबारी की मौत ने सनसनी फैला दी है.13 दिनों से गायब 40 वर्षीय देवेंद्र मेहरा का शव एक खेत में बने गड्ढे से बरामद हुआ है. देवेंद्र मेहरा फर्स्ट ट्रांसपोर्ट के संचालक थे. लंबाखेड़ा इलाके में रहते थे.जानकारी के अनुसार, देवेंद्र 17 अप्रैल को घर से गुटका लेने के लिए निकले थे. लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे.जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने ईंटखेड़ी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस तब से उनकी तलाश में जुटी हुई थी.जांच के दौरान पुलिस को मृतक की आखिरी लोकेशन उसके ताऊ के खेत के पास मिली थी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र की आखिरी बातचीत भी अपने रिश्तेदारों, खासतौर पर ताऊ के बेटों और एक महिला से हुई थी. इसी आधार पर पुलिस अब रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है.हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.शव की पहचान मौके पर मिले कपड़ों, चप्पलों और मोबाइल फोन के आधार पर की गई. शव खेत में बने एक गड्ढे में मिला.
13 दिन बाद खेत के गड्ढे में मिला कारोबारी का शव
जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.फिलहाल पुलिस मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था और उसकी आखिरी गतिविधियां क्या थीं. पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की गहन जांच कर रही है.परिजनों ने इस घटना में साजिश की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.