- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Scorched From Hypertension While Painting On Billboards Mounted On The Balcony; Painter And Landlord Hospitalized
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केडीजे अस्पताल में भर्ती मकान मालिक अशोक पांडे।
- बालकनी में लगा होर्डिंग अचानक हाईटेंशन लाइन पर गिरा, होर्डिंग संभालने के चक्कर में मजदूर और मकान मालिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए
मुरार के कृष्णपुरी कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। जिस मकान में यह हादसा हुआ, उस मकान की बालकनी से महज दो फीट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन थी। यहीं पर एक मजदूर पेंट कर रहा था। पास ही में मकान मालिक खड़ा था। अचानक बालकनी में लगा होर्डिंग हाईटेंशन लाइन पर गिरा, होर्डिंग संभालने के चक्कर में मजदूर और मकान मालिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने हंगामा भी किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कई दिनों से बिजली कंपनी के अफसरों से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से यह हादसा हो गया। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

कृष्णपुरी कॉलोनी में बालकनी से सटी हाईटेंशन लाइन, जो हादसे का कारण बनी।
जानकारी के मुताबिक मुरार स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी के रहने वाले अशोक पांडे ने मंगलवार दोपहर में पेंटर महीपत यादव को बुलाया। वह बालकनी में खड़े होकर पेंट करवा रहे थे। उनकी बालकनी में होर्डिंग लगा हुआ है। अचानक होर्डिंग हाईटेंशन लाइन की तरफ गिरा। तभी इन दोनों ने होर्डिंग को पकड़ा। होर्डिंग हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया, इसलिए उसमें करंट आ रहा था। इन्होंने जैसे ही होर्डिंग पकड़ा तो करंट लग गया।
करंट लगने से झुलसे और झटका खाकर गिर पड़े। तेज धमाका सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। परिजन इन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। एक महीने में हाईटेंशन लाइन की वजह से तीसरा हादसा है। इससे पहले पिंटो पार्क इलाके में दो भाईयों की मौत तक हो चुकी है। यह हालात शहर के कई इलाकों में हैं, जहां रहवासी इलाके में घरों के नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है और लोगों के लिए खतरा बनी हुई है।
बिजली कंपनी ने हादसे की जांच के लिए टीम बना दी है
करंट की चपेट में आए फिलहाल दोनों लोग खतरे से बाहर हैं। दोनों के हाथ में चोट है और हाथ जला है। दोनों का इलाज अभी केडीजे अस्पताल में चल रहा है। बिजली कंपनी ने हादसे की जांच के लिए टीम बना दी है। प्रणय कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर मुरार जोन, बिजली वितरण कंपनी
0