Woman Dies In Suspicious Condition In Indore; Brother-in-law Killed Her Sister Says Bhai | महिला की संदिग्ध हालत मे मौत, भाई बोला – जीजा ने मारा, घर पहुंचा तो बहन औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी

Woman Dies In Suspicious Condition In Indore; Brother-in-law Killed Her Sister Says Bhai | महिला की संदिग्ध हालत मे मौत, भाई बोला – जीजा ने मारा, घर पहुंचा तो बहन औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी


इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में चोट के निशान नहीं, पीएम के बाद स्थिति होगी स्पष्ट।

  • मृतका गौरी नगर की रहने वाली, 22 साल पहले शादी हुई थी, भाई बोला – जीजा रोज पीटता था

गौरी नगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि जीजा ने उसे मारा है। पुलिस उसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हीरानगर पुलिस के अनुसार 40 साल की संपत बाई पति परमेश्वर बौरासी की मंगलवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।

संपत बाई के भाई मनोहर ने बताया कि उसकी 22 साल पहले शादी हुई थी। तीन बेटियां हैं। पति रिक्शा चालक है। वह उसे रोजाना पीटता था। आए दिन प्रताड़ित करता था। कई बार समझाया, लेकिन नहीं मानता था। उसे शाम को सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। वह जब घर पहुंचा तो बहन का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। इससे शंका है कि जब किसी की मौत होगी तो वह उल्टे मुंह क्यों गिरेगी। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला को चोट के निशान नहीं हैं। हो सकता है उसे अंदरूनी चोट लगी हो। उसका पीएम करवाया गया है। अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही जांच दिशा तय होगी।

0



Source link