- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Coronavirus Outbreak Updates; Collector Manish Singh Arranged Isolation Wards, Beds And Icus In 29 Private Hospitals
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना को देखते हुए 56 दुकान एसोसिएशन ने भी शनिवार और रविवार को दुकान जल्द बंद करने का निर्णय लिया है।
- कोरोना को देखते हुए इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने 56 दुकान की तरह निर्णय लिया
- कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 29 अस्पताल में निगरानी रखने और नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा
इंदौर में बेकाबू हो रहे कोरोना से लड़ने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अस्पताल संचालकों को 29 निजी अस्पतालों में और भी आइसोलेशन वार्ड, बेड और आईसीयू की व्यवस्था करवाने को कहा। अभी तक इन अस्पतालों में कुल 844 बेड (इसमें आईसीयू के 184) उपलब्ध थे, जिन्हें अब 280 बढ़ाकर 1124 करने के आदेश हो गए हैं। इससे 80 आईसीयू बेड्स भी बढ़ जाएंगे। उधर, इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने 56 दुकान की तरह निर्णय लेते हुए सराफा बाजार को शुक्रवार से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बाजार खोलने का निर्णय लिया। यदि शाम 6 बजे बाद कोई प्रतिष्ठान चालू करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये अस्पताल हैं और इन्हें और विस्तार करना होगा।

कुल 29 अस्पतालों को जारी किए गए आदेश।
कलेक्टर ने यह आदेश दिए
- कलेक्टर ने आदेश में कहा कि तीन डॉक्टरों की समिति द्वारा तैयार की गई सुरक्षा संबंधी एसओपी का सभी को पालन करना अनिवार्य है।
- कोविड-19 से संबंधित अस्पताल आइसोलेशन वार्ड संबंधी काम तत्काल पूरा करेंगे। इसके अलावा भर्ती मरीज से फीस या भुगतान जिला प्रशासन द्वारा तय रकम अनुसार ही लेना है।
- आइसोलेशन वार्ड या बेड में नियुक्त डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के रहने खाने की व्यवस्था अस्पताल को करनी होगी। यदि ठहरने में कोई दिक्कत है तो जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन 29 अस्पताल में निगरानी रखेंगे और नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे।
निजी अस्पतालों में अब यह होगी व्यवस्था
बैड्स | अभी | अब होंगे |
आईसीयू | 184 | 264 |
एचडीयू | 60 | 89 |
ऑक्सीजन | 423 | 535 |
आइसोलेशन बैड | 177 | 236 |
कुल | 844 | 1124 |
करीब ढाई लाख लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई
बुधवार देर रात 3245 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट आई। इनमें 312 संक्रमित पाए गए, जबकि 2888 निगेटिव आए। 44 जहां रिपीट पॉजिटिव पाए गए। वहीं, एक सैंपल रिजेक्ट हुआ। जिले में अब तक 2 लाख 42 हजार 65 सैंपलाें की जांच की जा चुकी है। इसमें 15764 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 438 की मौत हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि जिले में लगातार एक्टिव मरीज बढ़ रहे हैं। अभी 4377 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी बीच राहत की बात यह है कि 10 हजार 940 मरीज ठीक हो चुके हैं।
0