Sanwar by-election: Kamal Nath addressed the election meeting, attacked the BJP government | कमलनाथ बोले- सौदेबाजी कर मेरी सरकार गिरा दी गई; माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करके मैंने कोई पाप किया क्या, मेरा क्या यही गुनाह था

Sanwar by-election: Kamal Nath addressed the election meeting, attacked the BJP government | कमलनाथ बोले- सौदेबाजी कर मेरी सरकार गिरा दी गई; माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करके मैंने कोई पाप किया क्या, मेरा क्या यही गुनाह था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sanwar By election: Kamal Nath Addressed The Election Meeting, Attacked The BJP Government

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ यहां सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्‌डू के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे।

  • कमलनाथ ने सांवेर के अर्जुन बरोदा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
  • भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा मजदूरों के उत्पादन वाला प्रदेश बना दिया
  • सांवेर में नर्मदा लाने की शुरुआत हमने की, इनका सिर्फ मुंह चलता है, मुंह चलाने और सरकार चलाने में बड़ा अंतर

“मैं प्रदेश की जनता से और सांवेर की जनता से पूछना चाहता हूं कि वह बताएं कि क्या माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़कर मैंने कोई पाप किया, क्या मिलावट के खिलाफ युद्ध छेड़कर मैंने कोई गलती की, क्या लोगों को शुद्ध दूध पिलाकर मैंने कोई गलती की, क्या यह मेरा गुनाह है, जो सौदेबाजी कर मेरी सरकार गिरा दी गई? क्या प्रदेश की पहचान माफियाओं से होगी, मिलावटखोरों से होगी।’’ यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार काे सांवेर के अर्जुन बरोदा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मंच पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री।

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मंच पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री।

कमलनाथ ने कहा कि सांवेर में नर्मदा लाने की शुरुआत हमारी सरकार ने की, उस पर काम हमने शुरू किया, लेकिन यह लोग आज सिर्फ घोषणा की राजनीति कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। यह लोग सिर्फ घोषणा करते, कलाकारी की राजनीति जानते हैं। अभी अगले 6 महीने तक ये लोग कई झूठी घोषणाएं करेंगे। मुझे लगा था कि शिवराज इतने सालाें बाद अब झूठी घोषणाओं से बाहर जाएंगे, लेकिन अभी भी उनका झूठ बोलने का काम जारी है। मैं कभी घोषणा नहीं करता, मैंने तो मुख्यमंत्री रहते भी एक भी घोषणा नहीं की। इनको सड़क पर रोजगार को लेकर भटकता नौजवान-युवा दिखाई नहीं देता, इनकी आंखें बंद हैं, इनको मदद के लिए चिल्लाता किसान दिखाई नहीं देता, क्योंकि इनके कान बंद हैं, इनका तो सिर्फ मुंह चालू है। मुंह चलाने और सरकार चलाने में बड़ा अंतर है।

कमलनाथ को सुनने के लिए लोग कुर्सी पर भी चढ़ गए।

कमलनाथ को सुनने के लिए लोग कुर्सी पर भी चढ़ गए।

आज प्रदेश की इन्होंने क्या हालत कर दी, तस्वीर आपके सामने है। आपने कभी गुजरात का मजदूर देखा है, आपने कभी केरल का मजदूर देखा है, आपने कभी तमिलनाडु का मजदूर देखा है, लेकिन आपने तो टीवी पर भी मध्यप्रदेश का मजदूर देखा होगा। इन्होंने अपने 15 साल की सरकार में मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा मजदूरों का उत्पादन वाला राज्य बना कर रख दिया। इन्होंने अपनी सरकार में मुझे कैसा प्रदेश सौंपा। बेरोजगारी में नंबर वन, महिलाओं से अत्याचार में नंबर वन, किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन। हमारी सरकार को तो काम करने के लिए मात्र साढ़े 11 माह ही मिले, इसमें भी हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमने रात- दिन काम किया। मैं दोहराना नहीं चाहता हमने किसानों की कर्जमाफी के लिए क्या किया, बिजली के सस्ते बिलों को लेकर हमने क्या किया, माफियाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ हमने क्या किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कमलनाथ को सुनने पहुंचे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कमलनाथ को सुनने पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी आज भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं, भाजपा का बिल्ला जेब में लिए फिर रहे हैं, उनसे भी हम समय आने पर हिसाब-किताब लेंगे। आज हमारे सामने कृषि क्षेत्र की चुनौती है, कैसे आर्थिक मजबूती आए। आज इंदौर का बाजार दिल्ली से नहीं चलता, यह हमें देखना होगा। आज हमारा युवा-नौजवान भटक रहा है, यह चित्र सबके सामने है। आप कमलनाथ का भले साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना, क्योंकि यह उपचुनाव नहीं है, यह तो प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। प्रदेश के नौजवानों के भविष्य को हमें सुरक्षित रखना है। यह चुनाव आएंगे, चले जाएंगे, यह बैनर-पोस्टर-झंडे लगे हैं, निकल जाएंगे, लेकिन प्रदेश की कैसी तस्वीर आप देखना चाहते हैं, यह आपको तय करना है। आपको भाजपा की 15 साल की सरकार और हमारी 15 माह की सरकार के काम का आकलन करना है। कैसा प्रदेश आप देखना चाहते हैं, यह आपको तय करना है।

कमलनाथ ने खेत पहुंचकर खराब फसलों को भी देखा।

कमलनाथ ने खेत पहुंचकर खराब फसलों को भी देखा।

नाथ ने कहा कि हमने सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को अपना उम्मीदवार बनाया है, क्योंकि यह वर्षों से आपके क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं, समाजसेवक हैं। हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। हम सब लोग मिलकर एक नया इतिहास बनाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में जो लोग आज उपस्थित हुए हैं। यदि वो ठान लें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। मध्य प्रदेश की विधानसभा में एक बार फिर कांग्रेस का झंडा लहराएगा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। मैं आशा करता हूं कि आप आप कांग्रेस के साथ इसी मजबूती के साथ खड़े होंगे।

मंच पर नजर आए सभी बड़े कांग्रेसी नेता।

मंच पर नजर आए सभी बड़े कांग्रेसी नेता।

0



Source link