मध्य प्रदेश उपचुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं में घमासान शुरू, लगाया गड़बड़ी का आरोप | gwalior – News in Hindi

मध्य प्रदेश उपचुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं में घमासान शुरू, लगाया गड़बड़ी का आरोप | gwalior – News in Hindi


टिकट न मिलने से नाराज महिला प्रत्याशी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव( By-election) को लेकर टिकट (Ticket) बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) में आपसी कलह शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला वो गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 13, 2020, 7:47 PM IST

ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) चंबल में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस (Congress) में कलह शुरू हो गई है. डबरा सीट से टिकिट न मिलने से नाराज कांग्रेस के सत्यप्रकाशी ने टिकिट वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. इससे पहले भांडेर सीट पर फूल सिंह बरैया को टिकिट मिलने पर पूर्वमंत्री महेंद्र बौद्ध नाराजगी जता चुके हैं. कांग्रेस के आला नेताओं का कहना है कि असंतुष्टों को मना लिया जाएगा.

टिकिट वितरण में गड़बड़ी हुई : सत्यप्रकाशी
डबरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदार सत्यप्रकाशी ने टिकट वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. सत्यप्रकाशी ने कहा कि सर्वे में मेरा नाम एक नंबर पर था, लेकिन टिकट सुरेश राजे को दिया गया. सत्यप्रकाशी का आरोप है कि डबरा में सर्वे के बाद पैनल में एक नम्बर पर उनका नाम था वहीं दूसरे नम्बर पर वृंदावन कोरी और तीसरे नम्बर पर कमल राजे का नाम था, लेकिन हैरानी है कि सुरेश राजे का नाम पैनल तक में नहीं था, ऐसे में उनको टिकिट मिलना गड़बड़ी की ओर इशारा करता है. सत्यप्रकाशी ने कहा कि सुरेश राजे मंत्री इमरती देवी के रिश्तेदार हैं, एक बार विधानसभा और दो बार नगर पालिका चुनाव हारने के बाद भी सुरेश को टिकिट कैसे मिला.

कमलनाथ का शिवराज-सिंधिया पर ‘प्रहार’, किसानों की कर्ज माफी को लेकर दी ‘खुली चुनौती’इमरती के खिलाफ सबसे बड़ी दावेदार है सत्यप्रकाशी
गौरतलब है कि सत्यप्रकाशी परसेडिया डबरा में बड़ा दलित चेहरा हैं.  BSP से डाबरा नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी सत्यप्रकाशी ने 2 महीने पहले BSP छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी. पूर्वमंत्री डॉ गोविंद सिंह के जरिए कांग्रेस में आई सत्यप्रकाशी को कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई थी.

कार्यकारी अध्यक्ष बोले- असंतुष्टों को मना लिया जाएगा
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का रामनिवास रावत का कहना है कि कांग्रेस में टिकिट के लिए इस बार दावेदार ज्यादा हैं. रामनिवास ने कहा कि टिकट वितरण के बाद आ रहे असंतोष को दूर करेंगे, असंतुष्टों की बड़े नेताओं से  मुलाकात कराएंगे. कुछ सीटों पर 20-25 दावेदारों के नाम थे, लेकिन इनमें से एक को ही टिकिट मिलता है. असंतुष्टों को पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलेगा. सभी को मना लिया जाएगा.

महेंद्र बौद्ध ने कहा था मेरे साथ अन्याय हो रहा है

उधर भांडेर सीट से दावेदार पूर्वमंत्री महेंद्र बोध भी टिकिट न मिलने से नाराज़ हैं. कांग्रेस ने भांडेर सीट से हाल ही में शामिल हुए फूल सिंह बरैया को मैदान में उतारा है, जिसके बाद महेंद्र बौद्ध ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में नाराजगी जताई थी. बौद्ध ने कहा था कि साहब मेरे साथ लगातार अन्याय हो रहा है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अब तक 6 बार टिकट कट चुका है. 50 साल से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं. भांडेर से जिन्हें टिकट दिया गया है, जो तिलक, तराजू और तलवार का नारा देकर लोगों काे जातिगत रूप से बांटने का काम करते हैं, लेकिन हम यह नहीं चलने देंगे.





Source link