Love jihad : मध्य प्रदेश में बीजेपी उबली, कांग्रेस को घेरे में ले सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता | satna – News in Hindi

Love jihad : मध्य प्रदेश में बीजेपी उबली, कांग्रेस को घेरे में ले सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता | satna – News in Hindi


लव जिहाद के आरोपी को बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी बताया है, जिसके बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए. हालांकि कांग्रेस ने आरोपी से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है. (फाइल फोटो)

लव जिहाद (Love jihad) की घटना के आरोपी समीर खान को बीजेपी ने कांग्रेस का पदाधिकारी बताया है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसका फोटो होने पर उसे दिग्विजय का करीबी बताया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 13, 2020, 8:21 PM IST

भोपाल. सतना (Satna) में लव जेहाद (Love jihad) की घटना को लेकर प्रदेश का सियासी पारा गर्म हो उठा है. सतना के मामले को लेकर बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष के कांग्रेस (Congress) पर गंभीर आरोप के बाद भाजपा और हिंदूवादी संगठन (Hinduist organization) सड़कों पर उतर आए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि लव जिहाद की घटना को गंभीरता से लिया गया है. ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. लव जिहाद की घटना के आरोपी समीर खान को बीजेपी ने कांग्रेस का पदाधिकारी बताया है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के साथ उसका फोटो होने पर उसे दिग्विजय का करीबी बताया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा है कि क्या ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी संरक्षण दे रही है. इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा आज भोपाल में सड़कों पर उतरा और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. युवा मोर्चा ने कल पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वही रविवार शाम को हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बंगले पर जमकर प्रदर्शन किया.

कांग्रेस ने दी सफाई

वहीं बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई जारी की है. कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने कहा है कि सतना की घटना में जो आरोपी है उसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. न तो वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है और न ही पदाधिकारी. सिर्फ फोटो खिंचवाने भर से कोई पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता नहीं हो जाता है. पूरी घटना पर सरकार से जरूरी कार्रवाई करने की भी मांग कांग्रेस ने की है.

उपचुनाव से पहले सियासी रंगदरअसल प्रदेश में 27 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है और ऐसे में सतना की घटना को अब सियासी रंग दे दिया गया है. इस घटना को बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ उपचुनाव में कैश कराने की तैयारी में जुट गई है. यही कारण है कि बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों ने कांग्रेस के खिलाफ पूरे मामले पर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर ली है.





Source link