- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Crime Update | Madhya Pradesh Man Attacked His Brother With Knife In Indore Vyas Nagar
इंदौर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महेश को चेहरे के साथ ही पेट में भी चाकू लगे हैं।
- चंदन नगर थाना क्षेत्र के न्यू व्यास नगर का मामला, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की
- घायल मूल रूप से नीमच जिले के मनासा का रहने वाला, इंदौर में टाइल्स लगाने का काम करता है
चंदन नगर क्षेत्र के न्यू व्यास नगर में आपसी विवाद के चलते रिश्ते के भाई ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद युवक जमीन पर गिर गया। आरोपी ने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए और फरार हो गया। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, मामला न्यू व्यास नगर का है। यहां आपसी विवाद के चलते महेश पर उसके भाई ने चाकू से चेहरे पर बुरी तरह वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। परिजन भागवंती बाई ने बताया कि हमला करने वाला हमारा रिश्तेदार ही है। वह रिश्ते में भाई लगता है। रात में दोनों में नोकझोंक हुई तो आरोपी दौड़कर चाकू ले आया और महेश पर हमला कर दिया। महेश जमीन पर गिरा तो एक के बाद एक कई जगह उसे चाकू से गोद दिया। लोगों को आता देखकर वह मौके से भाग निकला। हम उसे अस्पातल लेकर पहुंचे। मूलत: नीमच जिले के मनासा में रहने वाले महेश की शादी 2010 में हुई हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करता है।
0