श्योपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- किसानों ने तहसीलदार को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
किसानों ने मंगलवार को हजारेश्वर पार्क में बैठक कर सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को वापस लेने की मांग की। किसानों ने कहा- अध्यादेश वापस नहीं लेने पर वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने कृषि संबंधित तीन अध्यादेश के खिलाफ बैठक की। बैठक कें कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामलखन हिरनीखेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। देश का व्यापारीकरण किया जा रहा है।
सरकार तीन अलग-अलग अध्यादेश लाई है, जिसमें किसानों को नुकसान है। सरकार को अध्यादेश वापस लेना होगा। बैठक के बाद तहसीलदार राघवेंद्र कुशवाह पार्क में पहुंचे, जिन्हें किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फार्म्स प्रोड्यूस ट्रेड एवं कॉमर्स ऑर्डिनेंस, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 में किए गए संशोधन और फारमर्स एग्रीमेंट ऑन प्राइस एवं फॉर्म सर्विसेस ऑर्डिनेंस को वापस लेने की मांग की गई।
0