सिवनी में चाकूबाजी, तीन आरोपी गिरफ्तार: डूंडासिवनी पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किया – Seoni News

सिवनी में चाकूबाजी, तीन आरोपी गिरफ्तार:  डूंडासिवनी पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किया – Seoni News




सिवनी जिले के डुंडासिवनी थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। डूंडासिवनी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल 2026 को रात करीब 11 बजे ग्राम डोलीगांवपुरा में हुई थी। फरियादी गयाप्रसाद सनोडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में गयाप्रसाद सनोडिया, उनके पुत्र अंकित सनोडिया और रोशन सनोडिया घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही डुंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज करते हुए 26 अप्रैल की रात तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय सनोडिया (22 वर्ष), अंकित (23 वर्ष) और अंकित पिता रामकुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी बाड़ीडाबा, थाना डुंडासिवनी के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक चैसिंह उइके के नेतृत्व में डुंडासिवनी थाना स्टाफ द्वारा की गई।



Source link