Last Updated:
IPL 2026 playoffs scenario : इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन लखनई सुपर जायंट्स की टीम के लिए अब तक बहुत ही बुरा जा रहा है. टीम ने कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में उसे हार मिली है. इसमें भी पिछले 5 मैच को लगातार गंवाया है.कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है.
8 में से 6 मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेऑफ का समीकरण
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन अपने खराब प्रदर्शन से निकल नहीं पा रही. अपने आठवें मैच में रविवार, 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम हाथ में आई बाजी जाने दी. टीम को सुपर ओवर में दिल तोड़ने वाली हार झेलनी पड़ी. दोनों टीमों ने अपने-अपने 20 ओवर में 155 रन बनाए. इसके बाद केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने सुपर ओवर की पहली तीन गेंद में सिर्फ एक रन देकर दो विकेट झटके. केकेआर ने फिर एक ही गेंद में दो रन का लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.
रविवार को केकेआर की यह मौजूदा सीजन में दूसरी जीत है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ में से छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ की इस सीजन में छठी हार के बाद अब उनके आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल सुपर जायंट्स आठ मैचों में सिर्फ 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. टीम की उम्मीदें कम हुई है लेकिन अभी भी आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.
प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे सभी छह लीग मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. अगर लखनऊ अपनी बाकी सभी छह मैच जीतता है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह टॉप-4 में जगह बना सकता है. लेकिन अगर लखनऊ अपने बाकी बचे छह मैचों में से एक भी मैच हारता है, तो उसके अधिकतम 14 अंक ही होंगे और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा. आईपीएल 2025 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया था और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए थे.
लखनऊ सुपर जायंट्स आगे के मुकाबले
लखनऊ सुपर जायंट्स अपना नौवां मैच सोमवार, 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेलेगा. उनका दसवां मैच 7 मई को एकाना स्टेडियम, लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा. लखनऊ इस सीजन में पहले ही आरसीबी से एक मैच हार चुका है. लखनऊ के 11वें और 12वें लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 मई को चेन्नई में और 15 मई को लखनऊ में होंगे. वे 19 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेंगे, जबकि 23 मई को लखनऊ में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका 14वां मैच होगा.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें