नर्मदापुरम में शादी से लौट रही टवेरा की टक्कर: हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल; ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी गाड़ी – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में शादी से लौट रही टवेरा की टक्कर:  हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल; ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी गाड़ी – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टवेरा सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल महेंद्रवाड़ी व माखननगर के रहने वाले हैं और बुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज नर्मदापुरम में किया जाएगा। —————————————– खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Source link